27 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
UP PCS 2026 के लिए आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 तय की गई है। इसके बाद आवेदन पत्र में सुधार या संशोधन का मौका 3 अगस्त तक मिलेगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) जरूरी होगा।
किन पदों पर होगी नियुक्ति?
इस भर्ती के जरिए राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर चयन किया जाएगा। इनमें डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी, खंड विकास अधिकारी (BDO), सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO), वाणिज्य कर अधिकारी, नायब तहसीलदार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, आबकारी निरीक्षक समेत कई पद शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
UP PCS परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। हालांकि कुछ पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
UP PCS को राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक परीक्षाओं में गिना जाता है। हर साल बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इसमें शामिल होते हैं। 2026 की भर्ती में लगभग 500 पदों की घोषणा से प्रतियोगी छात्रों को सरकारी सेवा में जाने का बड़ा मौका मिला है।

0 comments:
Post a Comment