खुशखबरी की घोषणा! यूपी में एक साथ 2 बड़ी भर्ती शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

लखनऊ। प्रदेश के युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक साथ दो महत्वपूर्ण भर्तियां शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि ये नियुक्तियां स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे अहम क्षेत्रों में की जा रही हैं, जिससे योग्य उम्मीदवारों को स्थायी सरकारी सेवा में आने का मौका मिलेगा।

1 .Kalyan Singh Super Specialty Cancer Institute (KSSSCI) भर्ती 2026

सबसे पहले बात करें Kalyan Singh Super Specialty Cancer Institute (KSSSCI) की, जिसने 122 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत सीनियर फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन और अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिन अभ्यर्थियों ने MLT में डिप्लोमा या B.Sc की डिग्री प्राप्त की है, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 27 फरवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं और 31 मार्च 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भेजना होगा। अभ्यर्थियों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर उसे सही तरीके से भरकर तय पते पर जमा करना होगा।

2 .Uttar Pradesh Pollution Control Board (UPPCB) भर्ती 2026

दूसरी ओर, Uttar Pradesh Pollution Control Board (UPPCB) ने भी 40 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर और असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर के पदों के लिए की जा रही है। इन पदों के लिए B.Sc या M.Sc उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और 28 मार्च 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकेगा।

दोनों भर्तियों का एक साथ आना प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही इन नियुक्तियों से योग्य उम्मीदवारों को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि समाज सेवा का भी अवसर प्राप्त होगा।

0 comments:

Post a Comment