इन जिलों में बारिश का अलर्ट
अलर्ट वाले जिलों में पटना, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, बेगूसराय, शेखपुरा और लखीसराय शामिल हैं। इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।
क्यों बदला मौसम का मिजाज?
मौसम में इस बदलाव की प्रमुख वजह बंगाल की खाड़ी के आसपास बना चक्रवाती परिसंचरण और इसके प्रभाव से बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र है। इसके अलावा मानसून ट्रफ भी बिहार के आसपास सक्रिय है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण राज्य में नमी बढ़ी है और बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं।
13 सितंबर तक सावधानी जरूरी
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बिहार में गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रह सकता है। 10 सितंबर के बाद भी 11 से 13 सितंबर तक वज्रपात और आंधी को लेकर चेतावनी जारी है। वज्रपात के समय लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। तेज हवा और बारिश के दौरान सुरक्षित जगह पर रहना ही बेहतर होगा।

0 comments:
Post a Comment