इन शिक्षकों को मिलेगा मौका
स्पेशल टीईटी में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले पात्र शिक्षक और कक्षा 6 से 8 तक के पात्र शिक्षक शामिल हो सकेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के अलावा स्थानीय निकाय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत संबंधित शिक्षक भी इसके दायरे में हैं। विशेष शिक्षक भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
आवेदन की तारीखें रखें याद
परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर है, जबकि आवेदन में सुधार का मौका 8 अक्टूबर तक रहेगा।
पहले से टीईटी पास शिक्षकों को राहत
जिन शिक्षकों ने पहले ही टीईटी या सीटीईटी उत्तीर्ण कर रखा है, उन्हें स्पेशल टीईटी दोबारा पास करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, जिन शिक्षकों ने अभी तक टीईटी या सीटीईटी नहीं पास किया है, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर परीक्षा में शामिल होना होगा।
शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को पात्र शिक्षकों तक परीक्षा की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई योग्य शिक्षक आवेदन की समयसीमा से वंचित न रह जाए।

0 comments:
Post a Comment