1. वेतन-पेंशन में बदलाव की मांग
GPO पेंशनर्स फोरम समेत कर्मचारी संगठनों ने वेतन और पेंशन में बेहतर संशोधन की मांग रखी। साथ ही कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
2. सैलरी सिस्टम में बदलाव
संगठनों ने मौजूदा पे-मैट्रिक्स व्यवस्था में बदलाव की मांग करते हुए रनिंग पे स्केल जैसी व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया।
3. न्यूनतम वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव
बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम बेसिक वेतन को बढ़ाकर ₹68,000 से ₹69,000 के आसपास करने की मांग का मुद्दा भी सामने आया।
4. सालाना इंक्रीमेंट बढ़े
कर्मचारी संगठनों ने मौजूदा 3 फीसदी वार्षिक इंक्रीमेंट को बढ़ाकर 6 से 7 फीसदी करने का सुझाव दिया है।
5. पुरानी पेंशन बहाली की मांग
पेंशनर संगठनों ने ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को फिर से लागू करने की मांग रखी। इसके साथ ही फैमिली पेंशन में बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया गया।
6. भत्तों और सुविधाओं पर जोर
फिटमेंट फैक्टर, DA, HRA, कम्यूटेशन और MACP जैसे मामलों में सुधार की मांग की गई। कर्मचारियों के भत्तों और छुट्टी से जुड़े लाभ बढ़ाने के सुझाव भी दिए गए।
7. महिला और दिव्यांग कर्मचारियों के मुद्दे
बैठक में महिला कर्मचारियों और दिव्यांग कर्मचारियों की विशेष जरूरतों पर भी चर्चा हुई। संगठनों ने बेहतर सुविधाओं, करियर और प्रमोशन से जुड़े मामलों में सुधार की मांग आयोग के सामने रखी।

0 comments:
Post a Comment