अब आपत्ति दर्ज कराने का मौका
जारी की गई सूची अभी अंतिम नहीं है। अगर किसी शिक्षक को आवंटित विद्यालय या सूची में किसी तरह की गलती नजर आती है, तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेगा। विभाग आपत्तियों की जांच और उनके निराकरण के बाद अंतिम स्थानांतरण सूची जारी करेगा।
12 जिलों की सूची अभी बाकी
फिलहाल 26 जिलों की सूची जारी हुई है, जबकि पटना समेत 12 जिलों के सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण की औपबंधिक सूची आना बाकी है। शिक्षा विभाग इन जिलों की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने की तैयारी में है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के मुताबिक, समायोजन के लिए 71,151 शिक्षकों ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया था। इनमें करीब 37 हजार शिक्षकों को उनकी पहली से पांचवीं पसंद तक के विद्यालयों में जगह मिली है। बड़ी संख्या में महिला शिक्षकों को भी उनके पसंदीदा स्कूल मिले हैं।
17 सितंबर से सामान्य तबादले
सरप्लस शिक्षकों के समायोजन के बाद अब सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया भी शुरू होगी। विभाग के तय कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर से सामान्य तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाने हैं और पूरी स्थानांतरण प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस फैसले से उन शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें लंबे समय से अपने पसंदीदा या सुविधाजनक विद्यालय में पदस्थापन का इंतजार था।
.png)
0 comments:
Post a Comment