खुशखबरी की बंपर सौगात! यूपी में 6 बड़ी भर्ती, युवाओं के लिए मौका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को लेकर अच्छी खबर है। प्रदेश में अलग-अलग विभागों और संस्थानों में 5 बड़ी भर्तियां निकली हैं। इनमें पशुधन प्रसार अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, चिकित्सा अधिकारी, शिक्षक और विश्वविद्यालय के विभिन्न पद शामिल हैं। अलग-अलग भर्ती में योग्यता और आवेदन की अंतिम तारीख भी अलग है।

1 .पहली भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर है। आवेदन 9 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

2 .दूसरी भर्ती बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 30 पदों के लिए है। इसमें प्रोफेसर, प्रणाली विश्लेषक, पुस्तकालय सहायक समेत कई पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर 2026 है।

3 .तीसरी भर्ती गौतम बुद्ध नगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 267 पदों पर है। बारहवीं पास उम्मीदवार 7 सितंबर से 28 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

4 .चौथी भर्ती प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 25 चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए है। इसके लिए एमबीबीएस योग्यता जरूरी है और आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 रखी गई है।

5 .वहीं पांचवीं भर्ती बरेली के अटल आवासीय विद्यालय में 12 पदों के लिए निकली है। इसमें स्नातकोत्तर शिक्षक और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के पद शामिल हैं। अभ्यर्थी 24 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है। आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती की योग्यता, आयु सीमा और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से जरूर जांच लें।

0 comments:

Post a Comment