SSC भर्ती 2026: 1871 पदों पर निकली भर्ती, 10 सितंबर से आवेदन शुरू

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए SSC CPO Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,871 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है।

भर्ती के तहत दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव), CAPFs में SI (GD) और CISF में SI (Fire) पुरुष के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक चलेगी।

ऐसे कर सकेंगे आवेदन

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन mySSC मोबाइल ऐप के जरिए भी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

आवेदन शुल्क कितना?

इस भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला उम्मीदवारों, SC, ST और ESM श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

कहां होगी पोस्टिंग?

CAPFs से जुड़े पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देश में कहीं भी हो सकती है, क्योंकि इन पदों के लिए All India Service Liability लागू है। हालांकि दिल्ली पुलिस के SI पद के लिए यह नियम अलग है।

1,871 पदों पर मौका

SSC CPO भर्ती 2026 में कुल 1,871 रिक्तियां हैं। पदों का अंतिम विवरण और श्रेणीवार वैकेंसी आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपनी योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की जांच जरूर करनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment