1. हर समय थकान और कमजोरी
Vitamin B12 की कमी होने पर शरीर में कमजोरी, सुस्ती और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम के बाद भी थकान बनी रहे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
2. हाथ-पैर में झनझनाहट या सुन्नपन
हाथ-पैर में बार-बार सुई चुभने जैसा एहसास, झनझनाहट या सुन्नपन Vitamin B12 की कमी से जुड़ा हो सकता है। इसका संबंध नसों पर पड़ने वाले असर से भी हो सकता है।
3. मांसपेशियों में कमजोरी
B12 की कमी कुछ लोगों में मांसपेशियों की कमजोरी और चलने-फिरने में परेशानी जैसी समस्या पैदा कर सकती है।
4. याददाश्त और एकाग्रता पर असर
Vitamin B12 की कमी का असर तंत्रिका तंत्र पर पड़ सकता है। ऐसे में याददाश्त, समझने और ध्यान लगाने में परेशानी या मानसिक भ्रम जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
5. जीभ में दर्द या मुंह में छाले
B12 की कमी के दौरान जीभ लाल और दर्दनाक होने के साथ मुंह में छाले भी हो सकते हैं। कुछ लोगों में भूख कम लगने जैसी समस्या भी देखने को मिलती है।
समय रहते जांच जरूरी
इनमें से कोई एक लक्षण होने का मतलब यह जरूरी नहीं कि Vitamin B12 की ही कमी है, क्योंकि ऐसे लक्षण दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं में भी हो सकते हैं। अगर समस्या लगातार बनी रहती है तो डॉक्टर से सलाह लेकर ब्लड टेस्ट कराना बेहतर है।

0 comments:
Post a Comment