बिहार में स्नातक पास युवाओं के लिए खुशखबरी, आई बंपर वैकेंसी!

पटना। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने कंपनी कमांडर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 65 पदों को भरा जाएगा।

10 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

बिहार में होगी नियुक्ति

यह भर्ती विज्ञापन संख्या 11/2026 के तहत निकाली गई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति बिहार में होगी। स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके और निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

यहां से करें आवेदन

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में जरूर जांच लें। आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

0 comments:

Post a Comment