पहले पुरस्कार में मिलेंगे 15 हजार रुपये
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। पहले स्थान पर 15 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर 12 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके साथ ही विजेताओं को सम्मान भी दिया जाएगा।
राज्य स्तर पर भी मिलेगा मौका
मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए आगे राज्य स्तरीय पुरस्कार में शामिल होने का अवसर रहेगा। राज्य स्तर पर चयनित युवाओं को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। इससे पारंपरिक कला को नई पहचान देने वाले युवाओं को अपना हुनर बड़े मंच पर दिखाने का मौका मिल सकता है।
15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक युवा माटीकला से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। दीपावली का त्योहार नजदीक होने के कारण मिट्टी से बने सजावटी सामान और अन्य उत्पादों की मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में पारंपरिक कला को नए तरीके से पेश करने वाले युवाओं के लिए यह सम्मान के साथ अपनी पहचान बनाने का अच्छा अवसर है।
.png)
0 comments:
Post a Comment