खुशखबरी का ऐलान! यूपी में 8वीं से पीजी तक के लिए भर्ती, 35 हजार तक वेतन

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ और आसपास के युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका सामने आया है। 12 सितंबर 2026 को सरधना विधानसभा क्षेत्र स्थित विनायक विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर देंगी।

10 हजार पदों पर होगी भर्ती

इस रोजगार मेले के जरिए करीब 10 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि इसमें 8वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे। तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के उम्मीदवारों के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे। चयनित युवाओं को 15 हजार से लेकर 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलने की जानकारी दी गई है।

रजिस्ट्रेशन से लेकर भर्ती तक प्रक्रिया आसान

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवा रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं, जिनका पहले से पंजीकरण नहीं हुआ है, उनके लिए मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे अधिक से अधिक युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

रोजगार मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। सबसे खास बात यह है कि मेले में शामिल होने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह रोजगार पाने का अच्छा मौका हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment