HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

लद्दाख सीमा पर गरजे भारत के लड़ाकू विमान, युद्ध की तैयारी तेज

न्यूज डेस्क: लद्दाख सीमा पर भारत एक्शन मूड में आ गया हैं। थल सेना के साथ साथ भारतीय वायुसेना भी चीन को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी हैं। मीडिया में आ रही खबर के मुताबिक चीन लद्दाख सीमा के नजदीक तिब्बत में अपना फाइटर जेट तैनात किया हैं। जिसके बाद भारतीय वायु सेना भी अलर्ट को गई हैं और चीन के  ठिकानों पर नजर बनाएं हुए हैं। 
भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट सुखोई, मिग लद्दाख  सीमा पर गरज रहें हैं और सीमा की निगरानी कर रहे हैं। भारत ने युद्ध की तैयारी तेज कर दी हैं। भारत की ओर से सीमा पर सैनिकों की संख्या को भी बढ़ा दिया गया हैं। इस बाद अगर चीनी सेना भारत के इलाकों में घुसने की कोशिश करता हैं तो उसे वहीं ढेर कर दिया जाएगा। इस बार आर-पार लड़ाई हो सकती हैं। 

जानकार बताते हैं की 1967 के बाद ऐसा पहली बार हैं जब भारतीय सेना चीन के खिलाफ इतना ज्यादा आक्रामक हो गई हैं। सीमा पर टैंक भी तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही साथ एयर डिफेंस मिसाइल को भी तैनात किया गया हैं। ताकि चीन के किसी भी कायराना हरकत का जवाब दिया जा सके। 

भारत में परमाणु हमले का निर्णय कौन लेता है, जानिए पूरी खबर ?

न्यूज डेस्क: परमाणु बम दुनिया का सबसे ताकतवर बम माना जाता हैं। आज के वर्तमान समय में बहुत से देश ऐसे हैं जिनके पास परमाणु बम की ताकत हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की भारत में परमाणु हमले का निर्णय कौन लेता हैं। इसकी क्या प्रक्रिया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। 
सबसे पहले आपको बता दें की परमाणु हमला युद्ध का सबसे अंतिम हमला हैं। इस हमले के बाद लगभग सब कुछ ख़त्म हो जाता हैं। इसका इस्तेमाल सिर्फ एक बार अमेरिका ने जापान पर किया था। जिससे लाखों लोगों की मौत हो गई थी। यह हमला मानव जाती के लिए सबसे भयानक था। 

विशषज्ञों के अनुसार, प्रधानमंत्री की टेबल पर ऐसा कोई बटन परमाणु बटन नही होता है जिसे दबाकर किसी भी देश पर परमाणु हमला किया जा सके। लेकिन प्रधानमंत्री के पास एक स्मार्टकार्ड जरूर होता हैं। जिसके बिना परमाणु हथियार नहीं चलाया जा सकता हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक परमाणु बम को दागने का असली बटन परमाणु कमांड की सबसे निचली कड़ी या टीम के पास होता है। लेकिन भारत में परमाणु हमला करने के निर्णय प्रधानमन्त्री के पास होता है। लेकिन परिस्थितियों के अनुसार अपनी सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, चेयरमैन ऑफ़ चीफ ऑफ़ स्टाफ कमेटी से राय लेकर ही परमाणु हमला करने का निर्णय ले सकता हैं। हालांकि मीडिया में अभी तक पूर्ण जानकारी नहीं आई हैं। 

बिहार में 10वीं पास के लिए क्लर्क की भर्ती, वेतन 24300, करें आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बिहार में नालंदा स्थिति सैनिक स्कूल में 10वीं पास के लिए लोअर डिविजनल क्लर्क (एलडीसी) के पदों पर भर्तियां निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन करने की तिथि। 
भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 7 जुलाई 2020 निर्धारित की गई हैं। इससे पहले आप आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर लें। 

पद का नाम : लोअर डिविजनल क्लर्क (एलडीसी)

वेतनमान - 7वें सीपीसी का लेवल-2

योग्यता। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा। 
आपको बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 50 वर्ष निर्धारित की गई हैं। 

चयन प्रक्रिया। 
एग्जाम के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। 

आधिकारिक वेबसाइट : 
sainikschoolnalanda.bih.nic.in

Made in India स्मार्टफोन की पूरी लिस्ट यहां देखें ?

न्यूज डेस्क: सीमा पर सैनिकों की बीच हुए झड़प के बाद भारत में चाइनीज स्मार्टफोन का बहिष्कार शुरू हो गया हैं। लोग भारतीय कंपनियों के द्वारा बने सामान को ज्यादा खरीद रहें हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे में जो पूरी तरह से मेड इन इंडिया हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
माइक्रोमैक्स। 
आपको बता दें की माइक्रोमैक्स भारत की सबसे बड़ी फोन निर्माता कंपनी है। इस कंपनी का हेडक्वार्टर हरियाणा के गुरुग्राम में स्थापित है। यह कंपनी स्मार्टफोन बनाती है और इसमें एलईडी टीवी और टैबलेट भी बाजार में उपलब्ध हैं। 

YU,
मिली जानकारी के मुताबिक यह एक भारतीय ब्रांड है।  Micromax Informatics Limited की सहायक कंपनी है। एक समय में इस स्मार्टफोन की बिक्री इंडिया में तेजी के साथ हुई थी। YU का हेडक्वार्टर गुरुग्राम, हरियाणा में स्थापित है। 

कार्बन मोबाइल:
मिली जानकारी के मुताबिक यह कंपनी मोबाइल फोन एक्सेसरीज से स्मार्टफोन, टैबलेट बनाती है। इसका हेडक्वार्टर दिल्ली में स्थापित है। यह वर्तमान में बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और मध्य पूर्व और यूरोप जैसे देशों में अपना मोबाइल बेचती हैं। इसका व्यापार भी बहुत बड़ा हैं। 

लावा। 
CMR रिटेल सेंटीमेंट इंडेक्स 2018 में लावा को 'सबसे भरोसेमंद ब्रांड' के रूप में स्थान दिया गया था। यह भारत की मोबाइल फ़ोन कंपनी हैं।  यह एकमात्र कंपनी भी है जिसका भारत में पूरा डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग है। आप इस कंपनी का स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। 

XOLO,
यह मोबाइल फ़ोन लावा इंटरनेशनल की सहायक कंपनी है. इसका हेडक्वार्टर नोएडा में स्थित है। इस कंपनी के अच्छे और बेहतर स्मार्टफोन आते हैं। 

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं पास करने वाले के लिए सरकारी नौकरियों की लिस्ट

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में ज्यादा तर लोग 10वीं-12वीं पास करने के बाद नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें नौकरियां खोजने में परेशानी होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन नौकरियों के बारे में जो नौकरियां 10वीं-12वीं पास करने वाले लोगों के लिए होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
12वीं पास वाले छात्रों के लिए। 
12वीं पास करने के बाद अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अपर डिविजन क्लर्क, यूडीसी और लोअर डिविजन क्लर्क, एलडीसी की सी व डी ग्रेड की नौकरियों सबसे अच्छी हैं। ये नौकरियां केंद्र सरकार और यूपी सरकार दोनों के लिए हैं। इसमें आपको सैलरी भी अच्छी मिलेगी। आप इसकी तैयारी कर सकते हैं। 

12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए NDA, एयरफोर्स की नौकरी भी अच्छी मानी जाती हैं। इसमें सैलरी के साथ कई सुविधाएँ भी मिलती हैं। 

इनके लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशना कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल या एसएसससी सीएचएसएल एग्जाम भी अच्छा माना जाता हैं। 12वीं पास छात्र इसकी तैयारी कर सकते हैं। 

आपको बता दें की 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए रेलवे भी कई नौकरियां आफर करता है। इसकी आप इसकी तैयारी कर सकते हैं। 

10वीं पास छात्रों के लिए। 
रेलवे में ग्रुप डी से लेकर और भी कई सारे जॉब हैं। जिनकी योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई हैं। एसएससी एमटीएस माली, पियोन, वॉचमैन व क्लीनिंग स्टाफ के पद के लिए नौकरियों का अवसर भी मिलता हैं। आर्मी, एयरफोर्स की नौकरी भी 10वीं पास वालों के लिए आती हैं।

यूपी में 479 टीचिंग स्टाफ और ग्रुप ए की वैकेंसी, सैलरी मिलेगी 53000, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: यूपी में नौकरी की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। क्यों की उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। साथ ही साथ नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
आवेदन की तिथि। 
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2020 है। 

पदों का विवरण। 
आपको बता दें की बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने 479 टीचिंग स्टाफ और ग्रुप ए वैकेंसी को भरने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया है। इन पदों पर ही भर्ती की जाएगी। पूरी जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। 

आवेदन शुल्क। 
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के कैंडीडेट्स 1000 रुपये का शुल्क निर्धारित की गई हैं। वहीं  एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कैंडीडेट्स को इससे छूट दी गई हैं। 

चयन प्रक्रिया। 
इन पदों पर चयन एग्जाम और मैरिट के अनुसार होगा। 

नौकरी का स्थान : बनारस, उत्तर प्रदेश 

कैसे करें अप्लाई। 
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  bhu.ac.in पर जा कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

बिहार के इन 4 विभाग में नौकरियों की भरमार, 10वीं-12वीं और स्नातक करें आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार के कई विभाग में सरकारी नौकरी निकली हुई हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इन विभाग में नौकरी कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी हैं। 
विभाग का नाम : स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार
 पद का नाम : सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी
 योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की योग्यता B.Sc, GNM होनी चाहिए। 
 पदों की संख्या : 1200
 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 जुलाई 2020.

विभाग का नाम : सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स बिहार
 पद का नाम : लेडी कांस्टेबल
 योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। 
 पदों की संख्या : 454
 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 24 जुलाई 2020 

विभाग का नाम : बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन
 पद का नाम : सहायक इंजीनियर
 योग्यता : आवेदन करने के लिए इंजीनियरिंग में स्नातक होनी चाहिए। 
 पदों की संख्या : 192
 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 जून 2020 

विभाग का नाम : परिवहन विभाग 
 पद का नाम : मोटर वाहन निरीक्षक
 योग्यता : उम्मीदवार की योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। 
 पदों की संख्या : 90
 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 जून 2020 

कैसे करें आवेदन :
इनमे से किसी भी पद पर आवेदन करने के लिए उसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। 

बिहार के 10 जिलों में तेजी के साथ फैल रहा कोरोना, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना की रफ़्तार तेज हो गई हैं। इससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं। जिससे नीतीश सरकार की टेंशन बढ़ती जा रही हैं। बिहार के कुछ जिलों में कोरोना बड़ी महामारी की तरफ बढ़ रहा हैं। जिसको लेकर डॉक्टरों ने भी चेतावनी जारी की हैं। साथ ही साथ लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी हैं। 
बिहार के 10 जिलों में तेजी के साथ फ़ैल रहा कोरोना ?
1 .पटना 557

2 .भागलपुर 430

3 .सिवान 401

4 .मधुबनी 394

5 .बेगूसराय 384

6 .मुंगेर 323

7 .रोहतास 322

8 .समस्तीपुर 301

9 .खगडि़या 301

10 .पूर्णिया 283

चीनी सैनिकों को मास्टरबेट और पोर्न की लत, 20 फीसदी सैनिक अनफिट हैं

न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा हैं जो कभी भी युद्ध में बदल सकता हैं। इसी बीच एक बड़ा खुलसा हुआ हैं जिससे ड्रैगन की सेना में खलबली मच गई हैं। इस खुलासे में कहा गया है की भारत की पैदल सेना चीन के मुकाबले ज्यादा ताकतवर हैं। 
चीन के ही एक सरकारी समाचार पत्र ने हाल ही में इस बात का दावा किया था कि चीनी सैनिक भारत से जंग के लिए तैयार हैं। लेकिन जंग के मैदान पर ड्रैगन की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी सैनिकों का अनफिट होना साबित हो सकती है। 

आपको बता दें की चीनी सेना की ही एक रिपोर्ट ने इस समाचार पत्र के दावे की पोल खोलकर रख दी। इसके अनुसार चीन की 20 फीसदी पीपुल्स लिबरेशन आर्नी युद्ध के लिए अनफिट हैं, इसकी वजह काफी ज्यादा मास्टरबेट बताई गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक साल 2017 में आई रिपोर्ट उस रिपोर्ट में ये तक कहा गया था कि 20 फीसदी सैनिकों का वजन ही जरूरत से अधिक है। साथ ही साथ चीनी सेना के ज्यादा तर सैनिक वीडियो गेम्स, मोबाइल, पोर्न और मास्टरबेट की लत के शिकार हो चुके हैं। जो युद्ध की स्थिति में चीनी सेना की सबसे बड़ी कमजोरी साबित हो सकती हैं। 

अमेरिका ने आसमान से शुरू की चीन की घेराबंदी, ड्रैगन की बर्बादी निश्चित

न्यूज डेस्क: अमेरिका और चीन के बीच साउथ चाइना सी में तनाव बढ़ गया हैं। अमेरिका चीन की विस्तारवादी नीतियों को रोकने के लिए प्लान तैयार कर रहा हैं। इसी बीच एक खबर आ रही हैं की अमेरिका चीन को अब आसमान में घेराबंदी करने वाला हैं। 
दरअसल चीन साउथ चाइना सी में अपने फाइटर जेट को किसी भी देश की सीमा में घुसा देता हैं और अपनी सैन्य ताकत का धौस दिखाता हैं। चीन की इस हरकत को रोकने के लिए अमेरिका ने लेजर गन बनाया हैं। इस गन से हवा में विमान को उड़ाया जा सकता हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले अमेरिकी नेवी की ओर से एक वीडियो जारी किया गया था। जिसमें जंगी जहाज पर तैनात लेजर गन से हमला किया जाता है और हवा में उड़ रहे एक ड्रोन पर सटीक निशाना लगाकर उसे गिरा दिया जाता है। अमेरिका के इस गन से ड्रैगन की बर्बादी निश्चित हो गई हैं। 

आपको बता दें की अमेरिका की पैसिफिक फ्लीट ने इसका परीक्षण चीन से कुछ हजार किलोमीटर पर प्रशांत महासागर में किया और दुनिया को बता दिया कि अमेरिका के पास वो हथियार है, जिसमें वो किसी भी एयरक्राफ़्ट को हवा में ही नष्ट कर सकता है। अमेरिका के इस घोषणा से चीन की परेशानी बढ़ गई हैं। अब चीन कोई गलती करने की भूल नहीं करेगा। क्यों की अगर वो गलती करता है तो अमेरिका उसे वहीं ढेर कर सकता हैं। 

भारत में कोरोना के 5.29 लाख मामले, घर-घर सर्वेक्षण की तैयारी

न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। इस संक्रमण से देश कराह रहा हैं तथा लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। भारत में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या रविवार को 5 लाख 28 हजार 859 हो गयी, वहीं मृतकों की संख्या 16,095 हो गयी है। जो देश के लिए एक चिंता का विषय बनता जा रहा हैं। 
इसी बीच ये खबर आ रही हैं की कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश ने भी घर-घर सर्वेक्षण कराने की घोषणा की है। इससे पहले बिहार और दिल्ली में कोरोना को लेकर घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा हैं ताकि कोरोना के इस संक्रमण को दूर किया जा सकें। 

आपको बता दें की इस संक्रमण को रोकने के लिए राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर तेजी के साथ काम किया जा रहा हैं। ताकि कोरोना के इस फैलाव को रोका जा सके। ताजा अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या जहां दो लाख तीन हजार 51 है वहीं तीन लाख नौ हजार 712 लोग इस बीमारी से ठीक हो कर अपने घर जा चुके हैं। 

बिहार में बालू की किल्लत, 1 जुलाई से बंद हो जाएगा खनन, बढ़ेगी कीमत

न्यूज डेस्क: बिहार में जो लोग माकन बना रहे हैं उन्हें बालू की किलत हो सकती हैं। क्यों की 1 जुलाई से बिहार में तीन महीने के लिए बालू का खनन बंद होने वाला हैं। एनजीटी की गाइडलाइन के मुताबिक जुलाई से लेकर सितंबर महीने तक के बालू का खनन नहीं किया जा सकता। जिससे लोगों को परेशानी हो सकती हैं। साथ ही साथ सरकारी काम जैसे रोड, नली बनाने में भी रुकाबट आ सकती हैं। 
आपको बता दें की कोरोना संक्रमण के कारण मार्च और अप्रैल महीने के अंदर बालू खनन का काम पहले ही बाधित था लिहाजा बालू का भंडारण पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक पर्याप्त स्टॉक नहीं होने के कारण बालू की कीमतें भी बढ़ेंगी और निर्माण कार्य भी प्रभावित होगा।  

सरकार का कहना है कि बंदोबस्तधारियों को घाट के किनारे 300 फीट बालू के भंडारण की अनुमति दी गई है। इसके अलावा शहर और अन्य इलाकों पर भंडारण के लिए लाइसेंस भी दिए गए हैं। आपको बता दें की बिहार में बालू की कीमतों पर सरकार का नियंत्रण पहले ही खत्म हो चुका है। इसलिए यहां बालू की कीमत में वृद्धि हो सकती हैं।  

चीन के पास है दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइल, जानिए इसकी ताकत

न्यूज डेस्क: चीन पूरी दुनिया में कोरोना फैलाकर सुपरपावर बनना चाहता हैं। इसके लिए वो दुनिया को युद्ध की धमकी तक दे रहा हैं। यहां तक की चीन अमेरिका को 30 मिनट में बर्बाद करने की चेतावनी दे रहा हैं। जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस मिसाइल के बारे में जिस मिसाइल को चीन दुनिया का सबसे शक्तिशाली मिसाइल मानता हैं। 
एक खबर के मुताबिक चीन के पास सबसे अधिक दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक डीएफ-41 (डोंगफेंग) मिसाइल हैं। इस मिसाइल से धरती के किसी भी कोने में टारगेट किया जा सकता हैं। चीन इसी मिसाइल के दम पर अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत को युद्ध की धमकी देता हैं। 

क्या है बैलिस्टिक डीएफ-41 (डोंगफेंग) मिसाइल की ताकत।  
1 .यह मिसाइल 15 हजार किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती हैं। अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक परमाणु मिसाइल रडार से बचने में सक्षम है। 

2 .चीन के सैन्य विशेषज्ञ इसे अमेरिका और रूस द्वारा बनाई गई सातवीं पीढ़ी की परमाणु मिसाइल के बराबर आंकते हैं। यह 10 परमाणु हथियारों को एक साथ लेकर जा सकती है। 

3 .यह मिसाइल अमेरिकी रक्षा प्रणाली को भी भेद सकती है। 

4 .यह परमाणु मिसाइल  10 लक्ष्यों पर एक बार में निशाना बना सकती हैं। 

5 .चीन की ये मिसाइल 10 मैक यानि 12348 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकती है। 

भारत VS चीन: युद्ध हुआ तो कौन देश किसके साथ, पढ़ें एक रिपोट ?

न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ तो ये युद्ध सिर्फ दो देशों तक सिमित नहीं रहने वाली हैं। ये युद्ध विश्व युद्ध हो सकता हैं। क्यों की आज के समय में बहुत से देश भारत को अपना सच्चा दोस्त मानते हैं तो कुछ देशों की दोस्ती चीन के साथ गहरी हैं। आज इसी विषय में एक रिपोट के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की  भारत-चीन के बीच युद्ध होता हैं तो कौन देश किसके साथ होगा। 
भारत के साथ आने वाला देश। 
एक रिपोट की मानें तो आज के वर्तमान समय में भारत की दोस्ती दुनिया की लगभग सभी देशों के साथ अच्छा हैं। इस स्थिति में अगर युद्ध होता हैं तो भारत को जापान, अमेरिका, इजराइल, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, वियतनाम का साथ मिल सकता हैं। ये देश चीन की विस्तारवादी निति के विरोधी हैं। साथ ही साथ कोरोना संकट के लिए ये देश चीन को जिम्मेदार मानते हैं। 

वहीं भारत और रूस की दोस्ती भी दुनिया में अटूट मानी जाती हैं। रूस ने हर युद्ध में भारत का साथ दिया हैं। लेकिन वर्तमान समय में अमेरिका के कारण रूस और चीन की दोस्ती भी मजबूत हुई हैं।

चीन के साथ आने वाला देश। 
कोरोना काल में दुनिया के लगभग सभी देश चीन से खफा हैं और उसे कोरोना वायरस फैलाने को लेकर जिम्मेदार मानते हैं। कई देश चीन पर कोरोना को लेकर कारवाई करने की भी बात कहीं है। इस स्थिति में अगर युद्ध होता हैं तो चीन को सिर्फ पाकिस्तान, तुर्की और उत्तर कोरिया का साथ मिल सकता हैं।

भारत से युद्ध की तैयारी कर रहा चीन, सीमा पर हो सकती है हिंसक झड़प

न्यूज डेस्क: लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव जारी हैं। दोनों देशों के बीच हुए बातचीत के बाद भी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की चीन भारत से युद्ध करने की तैयारी कर रहा हैं। 
खबर के अनुसार चीन ने बड़े पैमाने पर पर्वतारोहियों एवं मार्शल आर्ट के लड़ाकों को हाल में अपनी सेना में भर्ती किया है तथा ऐसे पांच डिवीजन बनाकर एलएसी की तरफ भेजे हैं। इससे संकेत साफ है की चीनी सेना फिर सीमा पर हिंसक झड़प कर सकती हैं। 

चीन की इस कायराना हरकत से भारतीय सेना अलर्ट हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार माउंटेन कार्प के कम से भारतीय सेना ने भी तीन बैटल ग्रुप अग्रिम मोर्चे पर तैनात किया हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में आईटीबीपी के जवान भी हैं जो पर्वतीय इलाकों में युद्ध का प्रशिक्षण पा चुके हैं। ये सैनिक चीनी सैनिकों को धूल चटाने के लिए काफी हैं। 

आपको बता दें की सीमा पर कोई हिंसक झड़प होती हैं तो भारतीय बैटल ग्रुप के जवानों को जरूरत पड़ने पर किसी भी स्थान पर वायु सेना एयरड्रॉप कर सकती हैं। इन जवानों को इस तरह के खरते से निपटने के लिए ही प्रशिक्षण दिया गया हैं। 

बिहार में हर खेत तक पहुंचेगा पानी, सीएम नीतीश कुमार का वादा

न्यूज डेस्क: बिहार में चुनाव का मौसम आया हुआ हैं। इस मौसम में नेताओं द्वारा कई तरह के बाड़े किये जा रहे हैं। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने एलान लिया हैं की वो बिहार में हर खेत तक पानी पहुचाएंगें। किसानों को बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 
विरोधी पार्टिया इसे चुनावी जुमला बता रही हैं तो वहीं नीतीश कुमार ने इसपर काम करना शुरू कर दिया हैं तथा अपने अधिकारियों को आदेश किया हैं की इसके लिए टीम गठित की जाएं और पुरे बिहार में सर्वे किया जाये। सीएम को उम्मीद है कि निर्देश के मुताबिक अगर अधिकारियों ने काम करवाया, तो बिहार के हर खेत में पानी पहुंच जाएगा।  

इससे किसान का खेत कभी भी खाली नहीं रहेगा और किसान सभी प्रकार के फसल की उपज कर सकेंगे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बिहार में किसानी एक बिजनेस का रूप ले लेगा। इससे बिहार की उनती होगी। 

सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा है की वो हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने हेतु सिंचाई क्षमता का आकलन करें।  किस क्षेत्र में पानी की उपलब्धता है। किस एरिया में कैसे पानी पहुंचेगा। इसकी रणनिति तैयार करें। 

उन्होंने कहा है की अधिकारी नदियों को आपस में जोड़ने की संभावना को तलाशें ताकि नदियों को जोड़ा जा सके। इससे पूरे बिहार के खेतों को फ़ायदा मिल सकेगा और बाढ़ का ख़तरा भी कम होगा। इस प्रक्रिया से सभी किसानो के खेत तक पानी पहुंच सकेगा। 

ये 24 कंपनियों आ सकती है बिहार, सरकार ने दिए निवेश का न्योता

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के इस दौर में बिहार की बेरोजगारी तेजी के साथ बढ़ी हैं। इस बेरोजगारी को दूर करने के लिए बिहार सरकार कई तरह के फैसले ले रही हैं तथा राज्य में निवेश लाने के लिए कई कंपनियों को न्योता दे रही हैं। सरकार को इस कदम में सफलता भी मिल रही हैं। 
खबर के मुताबिक बिहार के उद्योग मंत्री ने बताया की हमने 24 कंपनियों से बिहार में निवेश करने को कहा हैं और उन्हें पत्र भी लिखा हैं। कई कंपनियां यहां फैक्ट्री लगाने भी जा रही हैं। कोरोना संकट के कारण अभी काम रुका हुआ हैं। लेकिन बहुत जल्द काम शुरू हो सकता हैं। बिहार में फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराया जा रहा हैं। 

आपको बता दें की उद्योग मंत्री श्याम रजक ने जिन 24 कंपनियों को बिहार में निवेश करने लिए लिए निमंत्रण पत्र भेजा है वो कंपनियां हैं- केआरबीएल, एलटी फूड पराग मिल्क फूड, सायजी इंडस्ट्रीज, जीआरएम ओवरसीज, जुबिलेंट फूडवर्क्स, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर, बाटा इंडिया, रिलैक्सो फुटवियर, मिर्जा इंटरनेशनल, खादिम इंडिया, हाइडसाइन, प्रिंस पाइप्स, आस्ट्रल पॉली तकनीक, फाइनोलेक्स इंडस्ट्रीज, जैन इरीग्रेशन और चमनलाल सेतिया एक्सपोर्ट, नेस्ले इंडिया, हैटसंग एग्रोप्रोडक्ट, टेस्टी बाइट इटेबल, प्रताप स्नैक्स, हिंदुस्तान फूड, हेरिटेज फूड, डीएफएम फूड। 

बिहार में 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, आज ही करें आवेदन, सैलरी 44000

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार राज्य के लोगों के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली हैं। इसकी अंतिम तिथि भी नजदीक आ गई हैं। इसलिए आप आज ही ऑनलाइन के द्वारा आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर लें। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। 
कैसे करें आवेदन : 
इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन के मध्यान से आवेदन करें। 

पद का नाम : मोटर वाहन निरीक्षक

योग्यता : 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। 

पदों की संख्या : 90

आयु सीमा। 
इन पदों पर आवेदन के  अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई हैं। आयु में छूट की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें। 

चयन प्रक्रिया। 
आपको बता दें की इन पदों पर चयन के लिए एग्जाम लिया जाएगा। इसके बाद मैरिट तैयार होगी। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2020-06-30

बिहार सरकार देगी 10000 रूपये की स्कॉलरशिप, जानिए पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क: बिहार सरकार राज्य में रहने वाले लोगों की भलाई के लिए कई तरह की योजना चला रही हैं। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना ना पढ़ें। आपको बता दें की 12वीं बोर्ड कक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाली सभी अविवाहित लड़कियों को बिहार सरकार ने 10 हजार रुपये की स्कॉलरशिप देती हैं। आप भी इसका लाभ उठा सकते हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार यह पुरस्कार राशि बिहार सरकार की योजना ‘मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना’ के तहत दी जाती हैं। लड़कियां इस योजना का लाभ जरूर उठाएं। इसका लाभ बिहार में स्थाई रूप से रहने वाली लड़कियों को भी प्राप्त होता हैं। 

आपको बता दें की इस योजना का लाभ किसी भी परिवार की अधिकतम 2 बालिकायें ही उठा सकती है। इस योजना से बिहार में लिंग अनुपात तथा महिला साक्षारता दर में वृद्धि होने का अनुमान भी लगाया जा रहा। इससे लड़कियों को आगे बढ़ने में बल मिलेगा। 

अगर कोई लड़की इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो वो इस वेबसाइट पर जाकर http://edudbt.bih.nic.in/ ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। यहां पर इस योजना से जुड़ी सभी जानकारियां भी मिल जाएगी। 

कब खुलेंगे बिहार में स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा हैं। इस संकट के बीच देश के बाकी हिस्सों की तरह ही  यहां धार्मिक स्थल, होटल-रेस्तरां खुल चुके हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह हैं की यहां स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान कब खुलेंगे। क्यों की इन संस्थानों के बंद रहने से छात्रों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पा रही हैं। 
मिली खबर के मुताबिक बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने को लेकर एक हाईलेवल मीटिंग भी की है। लेकिन अभी तक रास्ता साफ़ नहीं हो पाया हैं। हालांकि माना जा रहा है कि सरकार स्कूल खोलने को लेकर सरकार विचार कर रही हैं। लेकिन कोरोना के संकट को देखते हुए हड़बड़ी नहीं करना चाहती। क्योंकि सवाल बच्चों का है।

बता दें की बिहार सरकार स्कूलों को खोलने से पहले ये तसल्ली करना चाहती है कि बच्चों को एक सुरक्षित माहौल मिले। स्कूलों के लिए सावधानी को ही मूलमंत्र मान कर सरकार तैयारी करने में जुटी है। लेकिन अभी भी स्कूलों के खोलने में एक महीने से ज्यादा का वक्त लग सकता है। सरकार इसको लेकर गाइडलाइन तैयार कर रही हैं। 

बिहार में कोरोना से 62 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना का कहर जारी हैं। इस कहर से प्रतिदिन कई लोगों की मौत हो रही हैं। जिससे बिहार सरकार चिंतित नजर आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक रिपोट के अनुसार बिहार में अबतक 62 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हो चुकी हैं। 
खबर के मुताबिक पटना, दरभंगा और सारण जिले में 5 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। बेगूसराय में 4 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई हैं। वहीं खगड़िया, नालंदा और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है। इसतरह से कोरोना लोगों की जान ले रही हैं। 

आपको बता दें की भोजपुर, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और सीवान में 2-2 मरीजों की जान भी कोरोना से गई है। वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है। 

बिहार में 4 लाख नियोजित शिक्षकों को मिलेगा सेवाशर्त, बढ़ेगी वेतन

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी कर रहे नियोजित शिक्षकों को सरकार बहुत जल्द सेवाशर्त दे सकती हैं। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही हैं। आपको बता दें की वेतनमान और सेवाशर्त को लेकर बिहार में शिक्षक हड़ताल पर थे। सरकार के आश्वासन के बाद उन्होंने हड़ताल बापस लिया था। 
इसी बीच खबर आ रही हैं की उन्हें सेवाशर्त का लाभ बहुत जल्द प्राप्त हो सकता हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नियोजित शिक्षकों की सेवाशर्त को लेकर सुगबुगी आरंभ हो गयी है। लेकिन वेतनमान को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही हैं। 

सेवाशर्त की सुविधा मिलते ही नियोजित शिक्षकों की प्रोन्नति का लाभ मिलेगा और हेडमास्टर तक बन पायेंगे। दूसरा बड़ा लाभ नियोजन क्षेत्र से बाहर तबादले का मिल सकता है। शिक्षक अपना तबादला कहीं भी करवा सकते हैं। सेवाशर्त के साथ ही नियोजित शिक्षकों को वेतनवृद्धि का भी लाभ मिल सकता है। बहुत जल्द इनका वेतन भी बढ़ सकता हैं। 

भारत-चीन सीमा पर बिगड़े हालात, लद्दाख बॉर्डर पर 100 टैंकों की तैनाती

न्यूज डेस्क: भारत-चीन सीमा पर तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। एक सेटेलाइट इमेज से खुलासा हुआ हैं की चीन सीमा पर सैनिकों की संख्या को बढ़ा रहा हैं तथा कई तरह के हथियार इकठा कर रहा हैं। इसी को देखते हुए भारतीय सेना भी अलर्ट हो गई हैं। 
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की चीन की भारतीय सीमा में घुसपैठ के खतरे से निपटने के लिए इंडियन आर्मी ने लद्दाख बॉर्डर पर 100 टैंकों की तैनाती की है। टैंकों को तैनाती से भारत चीन को ये मैसेज देना चाह रहा है कि भारत अपनी टेरिटरी की सिक्युरिटी कर सकता है। 

साथ ही साथ ड्रैगन को ये साफ सन्देश है की भारत का उस हिस्से पर भी हक है, जिस पर चीन अपना दावा करता रहता है। सैनिकों की हिंसक झड़प के बाद भारतीय सेना चीन के खिलाफ और भी ज्यादा आक्रामक हो गई हैं तथा बॉर्डर पर गश्त कर रही हैं। साथ ही साथ भारतीय वायुसेना भी सुखोई और मिग से चीनी ठिकानों पर नजर बनाएं हुए हैं। 

जानें 1967 के युद्ध में कैसे भारतीय सेना ने चीनियों को मसल दिया था

न्यूज डेस्क: साल 1967 में भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा के पास भिड़ंत हुई थी। इस भिड़ंत में भारतीय सेना ने चीनियों को मसल कर रख दिया था। चीन आज भी इस युद्ध को नहीं भूल पाया होगा। आज इसी युद्ध की पूरी कहानी जानेंगे की इस युद्ध में क्या होता हैं। 
दरअसल इस युद्ध के बारे में बताते हुए रिटायर्ड कर्नल जीएम खान कहते हैं की नाथूला और चोला पास की सीमा पर बाड़ लगाने का काम चल रहा था। बाड़ लगाने के काम को रोकने के लिए चीन लगातार कोशिश कर रहा था। 

लेकिन 17वीं माउंटेन डिविजन के मेजर जनरल सागत सिंह की अगुआई में 18 राजपूत, 2 ग्रेनेडियर्स और पायनियर-इंजीनियर्स की एक-एक पलटन ने बाड़ लगाने के काम को अंजाम दे दिया। चीन में मना करने पर भी भारतीय सेना नहीं मानी। इसी दौरान दोनों देश के सैनिकों के बीच भिड़ंत हो गयी। 

1967 की इस लड़ाई में राजपूताना रेजीमेंट के मेजर जोशी, कर्नल राय सिंह, मेजर हरभजन सिंह, गोरखा रेजीमेंट के कृष्ण बहादुर, देवी प्रसाद ने यादगार लड़ाई लड़ी थी। जब लड़ाई के दौरान गोलियां खत्‍म हो गईं तो इन सभी ने अपनी खुखरी से कई चीनी अफसरों और जवानों को मौत के घाट उतार दिया। 

आपको बता दें की इस लड़ाई में भारत ने अपने 88 जवानों को खोया तो चीन के 340 जवान मारे गए और 450 घायल हुए। इस युद्ध में चीन की ऐसी पिटाई हुई की वो सपने में भी नहीं सोचा था। 

जानिए उत्तर प्रदेश में कहां और किन पदों पर निकली हैं सरकारी नौकरी

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। क्यों की यहां के कई विभागों में नौकरी करने के लिए आवेदन आमंत्रित किये गएँ हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 
विभाग : उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड
पद का नाम : तकनीशियन
योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए आईटीआई होनी चाहिए। 
पदों की संख्या : 608
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 7 जुलाई 2020 

विभाग : जियोलाजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया
पद का नाम : साधारण ग्रेड चालक
योग्यता : 10वीं पास होनी चाहिए। 
पदों की संख्या : 13
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 16 जुलाई 2020 

विभाग : आर्मी पब्लिक स्कूल
 पद का नाम : कंप्यूटर लैब तकनीशियन
 योग्यता : 3 साल का डिप्लोमा 
 नौकरी स्थान : Bareilly, उत्तर प्रदेश 
 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 जून 2020 

अगर आप इन विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर सुचना पढ़ें और आवेदन करें। 

ब्रैकिंग न्यूज़ LIVE: भारत के साथ आएं ये 5 देश, बौखलाहट में ड्रैगन

न्यूज डेस्क: लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव बना हुआ हैं जो कभी भी युद्ध में बदल सकता हैं। इसी बीच भारत के लिए दुनिया के मित्र देशों की ओर से अच्छी खबर आ रही हैं। जिससे ड्रैगन बौखलाया हुआ हैं और युद्ध की धमकी दे रहा हैं। 
एक रिपोट के अनुसार सीमा पर बढ़ रहे विवाद के बीच भारत को अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और इजराइल का साथ मिला हैं। ये देश खुल कर भारत के समर्थन में आ गएँ हैं। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने तो खुले तौर पर कहा हैं की चीन भारत के साथ जो कर रहा हैं वो किसी भी कीमत पर ठीक नहीं हैं। 

अमेरिकी विदेश मंत्री ने ये एलान किया हैं की चीन भारत के साथ तनाव को बढ़ा रहा हैं। जिससे अमेरिका के मित्र देशों को खतरा हैं। इसलिए अमेरिका एशिया में अपनी फौज भेजने जा रहा हैं। इसी तनातनी के बीच इजराइल से भारत एयर डिफेंस बराक मिसाइल खरीदने जा रहा हैं। 

इजराइल दुनिया के हर मोर्चे पर भारत का समर्थन करता हैं। अगर युद्ध की स्थिति बनती हैं तो भारत को इजराइल का साथ मिल सकता हैं। साथ ही साथ जापान का भी साथ भारत को प्राप्त हो सकता हैं। क्यों की चाइना सी में चीन और जापान के बीच भी तनातनी जारी हैं।

जुलाई में होने वाली सारी परीक्षाएं हो सकती है रद्द, पढ़िए पूरी खबर?

न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। इसे देखते हुए सरकार जुलाई महीने में होने वाली सभी प्रकार की परीक्षाएं रद्द कर सकती हैं। सीबीएसई की बाकी बची परीक्षाओं को रद्द करने के ऐलान के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संकेत दिए हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रालय ने सोमवार को जुलाई में होने वाली प्रस्तावित परीक्षाओं को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोरोना संकट को देखते हुए जुलाई महीने में होने वाली  परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया जा सकता हैं। 

हालांकि अभी इस तरह के संकेत आ रहे हैं। सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया हैं। लेकिन इसपर विचार चल रहा हैं। गौरतलब है कि जुलाई महीने में ही नेट जेईई मेंस आदि परीक्षाएं होनी हैं। देश की कई यूनिवर्सिटी में भी परीक्षाएं होनी हैं। अब ये परीक्षाएं रद्द हो सकती हैं और नए डेट का एलान हो सकता हैं।