योजना में किन चीजों पर मिलेगा अनुदान?
यह योजना तीन मुख्य वस्तुओं को कवर करती है:
1 .मधुमक्खी छत्ता – एक छत्ता की कीमत 2,000 रुपये है, इसके लिए सरकार 1,000 रुपये का अनुदान देगी।
2 .मधुमक्खी कॉलोनी – एक कॉलोनी की लागत 4,000 रुपये है, जिसमें सरकार 50% यानी 2,000 रुपये की सब्सिडी देगी।
3 .शहद निकालने की मशीन और कंटेनर सेट – पूरी लागत 20,000 रुपये है, जिस पर सरकार 10,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान करेगी।
योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
जो किसान मधुमक्खी पालन में प्रशिक्षण ले चुके हैं, वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन लॉटरी पद्धति से किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो।
किसानों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
बिहार के पात्र किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://horticulture.bihar.gov.in पर जाए। बिहार सरकार की इस पहल से न केवल शहद उत्पादन बढ़ेगा बल्कि किसानों की आमदनी में भी इजाफा होगा। अगर आप मधुमक्खी पालन में रुचि रखते हैं, तो यह सही समय है योजना का लाभ उठाने का।
.png)
0 comments:
Post a Comment