भर्ती का विवरण
BARC की इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को वैज्ञानिक अधिकारी और तकनीकी अधिकारी (चिकित्सा) के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। यह पद स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़े अनुसंधान कार्यों के लिए हैं। चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार वेतन और भत्ते मिलेंगे।
योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यताएँ होना अनिवार्य है: एमबीबीएस के साथ एमडी/एमएस/डीएनबी/पीजी डिप्लोमा, एम.एससी के साथ डिप्लोमा (पदवार), इससे स्पष्ट है कि चिकित्सा और विज्ञान दोनों क्षेत्रों के योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वेतन और भत्ते
चयनित उम्मीदवारों को ₹56,100 से ₹78,800 प्रति माह के वेतन के साथ एनपीए (Nuclear Pool Allowance) मिलेगा। यह वेतन पैकेज अनुभव और पद के अनुसार तय किया जाएगा।
आयु सीमा
आवेदकों की आयु सीमा पदानुसार 18 से 35–50 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जनवरी 2026 से शुरू होगी। जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 है। आवेदन केवल BARC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
आधिकारिक वेबसाइट: www.barc.gov.in
.png)
0 comments:
Post a Comment