1. ज्यादा रिफाइंड तेल
रोज़ाना तले-भुने भोजन में इस्तेमाल होने वाले रिफाइंड तेल लिवर पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। अधिक मात्रा में इनका सेवन फैटी लिवर की समस्या को बढ़ा सकता है। बार-बार तेल को गर्म करना भी लिवर के लिए नुकसानदायक माना जाता है।
2. अत्यधिक चीनी
ज्यादा चीनी लिवर में फैट जमा कर सकती है। लंबे समय तक ज्यादा मीठा खाने से नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिज़ीज का खतरा बढ़ जाता है।
3. पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड
नूडल्स, चिप्स, सॉस और इंस्टेंट फूड में प्रिज़रवेटिव्स व केमिकल्स होते हैं। ये तत्व लिवर को डिटॉक्स करने के काम में बाधा डालते हैं और धीरे-धीरे उसे कमजोर बना सकते हैं।
4. ज्यादा नमक का सेवन
अचार, नमकीन और रेडी-टू-ईट चीजों में मौजूद अधिक नमक लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुँचा सकता है। ज्यादा नमक शरीर में सूजन और लिवर से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।
5. ज्यादा मैदा का सेवन
पास्ता, व्हाइट ब्रेड और बिस्कुट जैसी चीजों में मैदा होता है। यह लिवर में वसा के रूप में जमा हो सकता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment