10वीं पास के लिए बड़ी खुशखबरी, 572 पदों पर भर्ती शुरू

नई दिल्ली। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी अवसर की खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 572 ऑफिस अटेंडेंट पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। योग्य उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 है।

पदों और वेतन की जानकारी

इस भर्ती के तहत कुल 572 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को 24,250 रुपये से लेकर 53,550 रुपये तक का वेतन मिलेगा।

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक का 10वीं कक्षा (S.S.C./मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार 01 जनवरी 2026 तक अविवाहित होना चाहिए। ध्यान दें कि स्नातक या उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार केवल RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 4 फरवरी 2026 तक चलेगी।

महत्वपूर्ण बिंदु

केवल 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार आवेदन के योग्य नहीं हैं।

आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर अपनी जगह सुनिश्चित करें।

0 comments:

Post a Comment