राज्यों को केंद्र की मदद का भरोसा
दक्षिणी राज्यों के क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में चौहान ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करना होगा। कृषि क्षेत्र के लिए राज्यों की स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक अलग रोडमैप तैयार करने पर भी जोर दिया गया।
सरकार का फोकस खेती की लागत कम करने, उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने, फसल विविधीकरण, फसल बीमा और मिट्टी की सेहत सुधारने जैसे क्षेत्रों पर है। अल नीनो जैसी मौसम संबंधी चुनौतियों को देखते हुए जिलावार तैयारी और कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा देने की बात भी कही गई है।
किसानों की उपज और बीज पर भी जोर
राज्यों से किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और खराब बीज व कीटनाशकों से सुरक्षा के लिए मौजूदा नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया है। केंद्र ने दालों की खरीद और कृषि क्षेत्र में बाजार व उत्पादन से जुड़े उपायों पर भी जोर दिया है।

0 comments:
Post a Comment