हर सप्ताह आश्रम पहुंचेंगे डॉक्टर
मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को वृद्धाश्रमों में साप्ताहिक मेडिकल कैंप आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में चिकित्सकीय टीम बुजुर्गों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, आंखों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच करेगी। जरूरत पड़ने पर आवश्यक दवाएं भी बिना शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
टीवी, पुस्तकालय और योग की सुविधा
सरकार ने सिर्फ इलाज तक व्यवस्था सीमित नहीं रखी है। वृद्धाश्रमों में स्वच्छ पेयजल, टीवी और पुस्तकालय जैसी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा बुजुर्गों को सक्रिय रखने के लिए योग और ध्यान की गतिविधियां कराई जा रही हैं। आश्रमों की मूलभूत सुविधाओं और रखरखाव की भी निगरानी की जा रही है।
6,607 बुजुर्ग रह रहे, पेंशन और आयुष्मान का लाभ
विभाग के अनुसार प्रदेश के 75 वृद्धाश्रमों में इस समय 6,607 बुजुर्ग रह रहे हैं। इनमें 4,901 पात्र बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है, जबकि 2,551 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान 1,073 नए बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़े जाने की जानकारी दी गई है। इस पहल के जरिए सरकार वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता और बेहतर दैनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।
.png)
0 comments:
Post a Comment