मार्च से बंद है नए कनेक्शन की सुविधा
एलपीजी उपलब्धता में कमी के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने मार्च से नए घरेलू कनेक्शन जारी करने पर रोक लगाई थी। इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस वितरकों के पास नए कनेक्शन के लिए आवेदन जमा हैं, लेकिन फिलहाल मौजूदा ग्राहकों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे नया घर बसाने वाले या स्थान बदलकर आए परिवारों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ रहा है।
14 दिन से बढ़कर 25 दिन हुआ अंतर
एलपीजी की कमी का असर बुकिंग व्यवस्था पर भी पड़ा है। शहरी इलाकों में जहां पहले सामान्यतः करीब 14 दिन बाद घरेलू सिलिंडर बुक किया जा सकता था, अब यह अंतर बढ़ाकर 25 दिन किया गया है। वैश्विक आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने से भारत तक LPG की खेप पहुंचने में भी ज्यादा समय लग रहा है। अधिकारियों के अनुसार समुद्री मार्ग से खेप आने में करीब 43 से 52 दिन लग रहे हैं।
छोटे सिलिंडर का विकल्प मौजूद
नए कनेक्शन के इंतजार के बीच पांच और 10 किलो वाले सिलिंडर विकल्प के रूप में उपलब्ध हैं। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 10 किलो रिफिल ₹1,400 और 5 किलो सिलिंडर ₹1,600 का है। वहीं 5 किलो के रिफिल के लिए करीब ₹767 देने पड़ते हैं। इन दरों के कारण सामान्य घरेलू परिवारों के लिए यह विकल्प महंगा पड़ सकता है।
ई-केवाईसी भी जरूरी
LPG ग्राहक संबंधित कंपनी के मोबाइल ऐप से ई-केवाईसी कर सकते हैं। इंडेन के लिए इंडेन ऑयल वन, भारत गैस के लिए हेलो बीपीसीएल और एचपी गैस के लिए एचपी पे ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। आधार फेस आरडी के जरिए फेस वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। ऑनलाइन दिक्कत होने पर गैस एजेंसी में आधार, गैस पासबुक और पंजीकृत मोबाइल नंबर लेकर प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है।
0 comments:
Post a Comment