बिजली टावर हटाने का काम शुरू
मुंगेर के पाटम इलाके में सड़क निर्माण के रास्ते में आ रहे तीन हाईटेंशन टावरों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का काम शुरू हो गया है। बिजली विभाग से शटडाउन लेकर यह प्रक्रिया की जा रही है। टावर हटने के बाद सड़क के बचे हिस्से का निर्माण तेजी से आगे बढ़ सकेगा।
जाम से मिलेगी राहत
मुंगेर-भागलपुर फोरलेन शुरू होने से बड़े वाहनों को एक नया और बेहतर रास्ता मिलेगा। फिलहाल विक्रमशिला सेतु पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण श्रीकृष्ण सेतु और आसपास की सड़कों पर अतिरिक्त दबाव है। रोजाना हजारों अतिरिक्त वाहन इस मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे कई जगह जाम की स्थिति बन रही है।
अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य
मुंगेर के शुरुआती हिस्से, बरियारपुर और पाटम के पास सड़क का कुछ काम अभी बाकी है। तेलिया तालाब के पास बन रहे ओवरब्रिज का काम भी अंतिम चरण में है। विभाग का लक्ष्य अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक शेष निर्माण पूरा करने का है।
फोरलेन चालू होने के बाद मुंगेर, भागलपुर और आसपास के इलाकों के साथ उत्तर बिहार, पटना, कोसी और सीमांचल की ओर आने-जाने वाले वाहनों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment