बिना स्टिकर बदले बदल सकेंगे बैंक
OneTag की मदद से मौजूदा NETC FASTag को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर किया जा सकेगा। खास बात यह है कि बैंक बदलने के बाद भी गाड़ी की विंडस्क्रीन पर लगा वही FASTag काम करेगा। उसका Tag ID और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी पहले जैसा रहेगा।
Rajmargyatra ऐप से होगी प्रक्रिया
FASTag को नए बैंक में पोर्ट करने की सुविधा Rajmargyatra ऐप के जरिए मिलेगी। यूजर को जरूरी वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद अपनी पसंद का नया बैंक चुनना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर FASTag की आगे की सेवाएं नए बैंक के पास चली जाएंगी।
पुराने बैंक की जिम्मेदारी पुराने वॉलेट से जुड़े रिफंड और लंबित लेनदेन जैसे मामलों तक रहेगी। वहीं, OneTag की तकनीकी व्यवस्था NPCI संभालेगा। सरकार को उम्मीद है कि इस सुविधा से नए FASTag जारी करने की जरूरत कम होगी और वाहन मालिकों को बार-बार नया स्टिकर लगाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
0 comments:
Post a Comment