1. घर के पास मिलेगा सरकारी सेवाओं का लाभ
अभियान के तहत ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर ‘सेवा सेतु’ शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लोगों को अलग-अलग सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने की कोशिश होगी, ताकि छोटे-छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर कम लगाने पड़ें।
2. सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का होगा निपटारा
शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़े मामलों को मौके पर ही सुलझाने पर जोर रहेगा। इसका उद्देश्य पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।
3. 17 सितंबर को जलेंगे 'आशीर्वाद के दीये'
अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इस दौरान घरों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक रूप से दीप जलाए जाएंगे।
4. स्कूलों में बच्चों और अभिभावकों को जोड़ा जाएगा
17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम आयोजित होगा। विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताओं के साथ अभिभावक-शिक्षक संवाद भी कराया जाएगा।
5. आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष आयोजन
आंगनवाड़ी केंद्रों पर महिलाओं, बच्चों और परिवारों को सरकारी सेवाओं से जोड़ने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। इसका मकसद आंगनवाड़ी की सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है।
6. युवाओं के साथ निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा
युवाओं को अभियान से जोड़ने के लिए ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। इसमें पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैली जैसे कार्यक्रम होंगे और युवाओं से 2047 के संकल्प को लेकर संवाद किया जाएगा।
7. तालाब और छठ घाटों की होगी सफाई
‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत तालाबों और छठ घाटों की सफाई के साथ पौधरोपण और स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी। इससे स्थानीय लोगों को भी अभियान से जोड़ने की कोशिश होगी।
8. सरकारी योजनाओं के असर की दिखेगी तस्वीर
‘कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम के जरिए सरकारी योजनाओं से लोगों की जिंदगी में आए बदलावों को सामने लाया जाएगा। इसके लिए वास्तविक अनुभवों पर आधारित छोटे वीडियो और अन्य सामग्री तैयार की जाएगी।
9. स्टार्टअप्स को मिलेगा समाधान देने का मौका
‘नवाचार चुनौती’ के तहत स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए स्टार्टअप्स से नए तकनीकी सुझाव मांगे जाएंगे। उपयोगी आइडिया को आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।
10. मार्च 2027 तक सरकारी भवनों का कायाकल्प
‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत सरकारी भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी सुविधाओं में भी स्थायी सुधार करना है।
.png)
0 comments:
Post a Comment