खुशखबरी का पिटारा खुला, यूपी में 1 नई भर्ती, 23 तक मौका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। Uttar Pradesh Gramin Bank (UPGB) ने फाइनेंशियल लिटरेसी काउंसलर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 20 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

ग्रेजुएट को मिलेगा मौका

फाइनेंशियल लिटरेसी काउंसलर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 से 18,000 रुपये तक मानदेय दिया जाएगा।

23 सितंबर तक करना होगा आवेदन

यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी और आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर तय प्रक्रिया के अनुसार जमा करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026 है। 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन से पहले भर्ती की विस्तृत शर्तें और जरूरी योग्यता आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांच लें। भर्ती से संबंधित आवेदन फॉर्म और अन्य जानकारी UPGB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

0 comments:

Post a Comment