17 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
शिक्षा विभाग की तय समय-सारणी के अनुसार 10 से 14 सितंबर तक म्यूचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 16 सितंबर को रिक्त पदों की जानकारी जारी होगी। 17 सितंबर से शिक्षक अपने पसंदीदा स्कूल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 23 सितंबर रखी गई है।
31 अक्टूबर तक आएगी अंतिम सूची
ऐच्छिक ट्रांसफर के लिए स्कूलों में उपलब्ध रिक्तियों को आधार बनाया जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि 24 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच अंतिम ट्रांसफर सूची जारी कर दी जाए। इससे छठ की छुट्टियों के बाद शिक्षकों के नए स्कूल में योगदान की तैयारी हो सकेगी।
हालांकि ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की कमी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। ट्रांसफर से पहले शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन और उपलब्ध रिक्तियों का मिलान किया जा रहा है।

0 comments:
Post a Comment