1 .लखीमपुर खीरी में काउंसलर के 2 पद
फैमिली कोर्ट, लखीमपुर खीरी ने काउंसलर के 2 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी जिला न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट kheri.dcourts.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।
2 .शाहजहांपुर में आंगनवाड़ी सहायिका के 460 पद
दूसरी ओर, शाहजहांपुर जिले में आंगनवाड़ी सहायिका के 460 पदों पर भर्ती की जा रही है। ये रिक्तियां जिले की 15 बाल विकास परियोजना क्षेत्रों में हैं। इस भर्ती के लिए केवल संबंधित क्षेत्र की स्थानीय महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं।
आवेदक महिला की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या समकक्ष निर्धारित है। साथ ही उम्मीदवार का संबंधित वार्ड या ग्राम पंचायत का निवासी होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 8 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक वेबसाइट upanganwadibharti.in के जरिए आवेदन कर सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment