खुशखबरी! रेलवे में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, NTPC के 1688 पदों पर भर्ती

नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के लिए 1,688 रिक्तियां घोषित की हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 13 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

12वीं पास उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं या समकक्ष योग्यता होना जरूरी बताया गया है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आयु से जुड़ी विस्तृत जानकारी भर्ती के विस्तृत नोटिफिकेशन में स्पष्ट की जाएगी।

कई चरणों में होगा चयन

RRB NTPC भर्ती में उम्मीदवारों को चयन के अलग-अलग चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण की CBT होगी। जिन पदों के लिए टाइपिंग जरूरी होगी, उनके अभ्यर्थियों का टाइपिंग स्किल टेस्ट भी लिया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होगी।

लेवल 2 और 3 के अनुसार सैलरी

सभी चयन प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद नियुक्त उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के तहत वेतन दिया जाएगा। पद के अनुसार पे लेवल 2 और लेवल 3 निर्धारित रहेगा।

भर्ती की जरूरी तारीखें

आवेदन शुरू: 15 अक्टूबर

अंतिम तारीख: 13 नवंबर

उम्मीदवारों को आवेदन शुरू होने से पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन को जरूर देखना चाहिए। इसमें पदवार योग्यता, आयु सीमा, फीस और आवेदन से जुड़ी अन्य शर्तों की पूरी जानकारी दी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment