10–15 हजार में टॉप 5 स्मार्टफोन: बढ़िया कैमरा, दमदार बैटरी के साथ

नई दिल्ली। अगर आप बजट में दमदार स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो जनवरी 2026 में ₹10,000 से ₹15,000 की रेंज में कई बेहतरीन 5G विकल्प उपलब्ध हैं। इस कीमत में आपको सिर्फ अच्छे फीचर्स ही नहीं बल्कि लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग और स्मूथ डिस्प्ले भी मिलती है।

1. Poco M7 Pro 5G

Poco का यह स्मार्टफोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में ₹12,999 और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में ₹14,999 के लगभग उपलब्ध है।

फीचर्स: 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 5110 mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ, और MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर।

क्यों खरीदें: फ्लूइड डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार।

2. Samsung Galaxy M35 5G

इसका 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल लगभग ₹15,169 में ऑनलाइन मिलता है। ऑफर में आप इसे और भी सस्ता ले सकते हैं।

फीचर्स: 6.6 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले, 6000 mAh की बड़ी बैटरी, Exynos 1380 प्रोसेसर।

क्यों खरीदें: लंबी बैटरी और सुपर AMOLED डिस्प्ले इसे कंटेंट देखने और लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए आदर्श बनाते हैं।

3. Motorola G64 5G

8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,999 है। ऑफर के साथ ये स्मार्टफोन भी आपको सस्ता मिल जायेगा।

फीचर्स: 6000 mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा और स्टॉक Android अनुभव।

क्यों खरीदें: कैमरा प्रेमियों और Android की क्लीन इंटरफेस पसंद करने वालों के लिए सही विकल्प।

4. Realme C67 5G

इसकी कीमत 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹11,499 और 6GB RAM वेरिएंट के लिए ₹12,999 है।

फीचर्स: 50MP मुख्य कैमरा, 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग, 90Hz IPS LCD डिस्प्ले।

क्यों खरीदें: तेज चार्जिंग और संतुलित कैमरा अनुभव इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आदर्श बनाता है।

5. Redmi 13 5G

8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,499 है। ऑफर के साथ ये फोन भी बहुत सस्ता मिल रहा हैं जिसे आप ऑनलाइन ले सकते हैं।

फीचर्स: 108MP मुख्य कैमरा, 5000 mAh बैटरी, 6.79 इंच FHD+ डिस्प्ले।

क्यों खरीदें: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए बढ़िया बजट विकल्प।

0 comments:

Post a Comment