आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 5 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
पदों का वर्गवार वितरण
भर्ती को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी में 28 पद और दूसरी में 74 पद शामिल हैं। 28 पदों का विवरण: अनारक्षित वर्ग: 18, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 3, अनुसूचित जाति (SC): 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 2, पिछड़ा वर्ग (BC): 3, पिछड़े वर्ग की महिला: 1
74 पदों का विवरण: अनारक्षित वर्ग: 40, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 7, अनुसूचित जाति (SC): 13, अनुसूचित जनजाति (ST): 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 7, पिछड़ा वर्ग (BC): 4, पिछड़े वर्ग की महिला: 2
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। पास कोर्स के साथ-साथ ऑनर्स डिग्रीधारी भी पात्र हैं। इसके अलावा एमबीए (फाइनेंस), चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), आईसीडब्ल्यूए और कंपनी सेक्रेटरी (CS) की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
युवाओं के लिए क्यों खास है यह भर्ती
यह भर्ती न केवल स्थायी सरकारी नौकरी का अवसर प्रदान करती है, बल्कि पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में भागीदारी का भी मौका देती है। वित्तीय और लेखा पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों के लिए यह पद करियर को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

0 comments:
Post a Comment