यूपी में 10 लाख शिक्षकों को मिल सकती है ये नई सुविधाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार अपने शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। प्रदेश सरकार बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशक और रसोइयों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की तैयारी कर रही है। इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले वर्ष शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को की थी।

कैबिनेट की हरी झंडी

गुरुवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। बैठक में कुल 29 प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिनमें सबसे अहम है शिक्षकों के लिए यह स्वास्थ्य लाभ योजना। इस योजना का लाभ करीब 10 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को मिलेगा।

किन्हें मिलेगा लाभ

स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक

पूर्णकालिक और अंशकालिक शिक्षक/शिक्षिकाएँ

प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइए और उनके आश्रित परिवार

अनुदानित एवं स्ववित्त पोषित स्कूलों के शिक्षक और शिक्षामित्र

विशेष शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वार्डन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों और परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक

योजना के फायदे

कैशलेस इलाज की सुविधा के लागू होने से शिक्षकों को अस्पतालों में इलाज के दौरान नकद की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। यह पहल न केवल शिक्षकों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि उनके मानसिक तनाव को भी कम करेगी। इसके अलावा, परिवार के सदस्यों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment