आपको बता दें की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है और इच्छुक उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, 11 से 13 फरवरी 2026 के बीच आवेदन में सुधार करने का भी मौका मिलेगा।
आवेदन शुल्क
जेल वार्डर पद के लिए सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग: 100 रुपये, एससी/एसटी वर्ग: 50 रुपये।
वेतन और भत्ते
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 19,900 से 63,200 रुपये तक मिलेगा। यह वेतन पैकेज युवाओं के लिए एक आकर्षक अवसर साबित हो सकता है।
पात्रता मानदंड
उम्मीदवार ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की हो। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी। न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु:, अनारक्षित वर्ग: 25 वर्ष, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 27 वर्ष, SC/ST: 30 वर्ष।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निम्न चरणों का पालन करें: आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर जाएँ। होमपेज पर “Online Application for JKCE-2025” लिंक पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए रजिस्ट्रेशन करें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

0 comments:
Post a Comment