बसंत पंचमी 2026 की तिथि
पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पंचमी की तिथि 22 जनवरी 2026 को देर रात प्रारंभ होगी और 23 जनवरी 2026 की रात तक रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उदया तिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसी दिन सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाएगा।
ग्रहों का बन रहा शुभ संयोग
इस वर्ष बसंत पंचमी के दिन चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे। साथ ही चंद्रमा से चतुर्थ भाव में गुरु की स्थिति के कारण गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष के अनुसार यह योग बुद्धि, ज्ञान, स्मरण शक्ति और शिक्षा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। विशेष रूप से छात्रों के लिए यह दिन नई शुरुआत के लिए उत्तम रहेगा।
सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त
बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा करने के लिए पूर्वाह्न का समय सबसे उत्तम माना गया है। इस दौरान घर, विद्यालय, कॉलेज और कार्यस्थलों पर विधि-विधान से पूजा की जाएगी। माता सरस्वती को पीले वस्त्र, पुष्प, गुलाल और लेखन सामग्री अर्पित करने की परंपरा है।
सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त:
सुबह 9:53 बजे से 11:13 बजे तक।

0 comments:
Post a Comment