यूपी में 2,158 पदों पर भर्ती, 22 जनवरी तक करें आवेदन!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न विभागों में 2,158 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में डेंटल सर्जन, वेटेरिनरी ऑफिसर, आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा अधिकारी समेत अन्य पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण:

Veterinary Officer, Vetting Officer, Swasthya Shiksha Adhikari, Inspector of Drugs, Dental Surgeon, Chikitsa Adhikari (Ayurved), Medical Officer Community Health (Ayurvedic & Unani), Chikitsa Adhikari (Unani), Chikitsa Adhikari (Homeopathic), Homoeopathic Medical Officer

कुल पद: 2,158

वेतन: ₹44,900 – ₹1,77,500 प्रति माह

योग्यता:

उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार स्नातक या परास्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसमें B.A, BDS, B.Pharma, LLB, BVSC, M.A, M.Sc, D.Pharm जैसी योग्यताएं शामिल हैं।

आयु सीमा:

उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया:

उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार योग्य और अनुभवी पेशेवरों को अपने विभागों में शामिल कर राज्य की स्वास्थ्य और पशुपालन सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

0 comments:

Post a Comment