22 जिलों में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बिहार के 22 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ के साथ उत्तर बिहार के सभी जिलों में घने कोहरे के साथ दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की संभावना है। वहीं गया, नवादा, अरवल, भोजपुर और बक्सर में घना कोहरा तो रहेगा, लेकिन यहां कोल्ड डे की आशंका कम बताई जा रही है।
पटना समेत 11 जिलों में हल्का कोहरा
बिहार के नालंदा, पटना, बेगूसराय, भागलपुर, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, बांका और जमुई जैसे 11 जिलों में फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इन इलाकों में हल्के स्तर का कोहरा छाने और दिन के समय आंशिक धूप निकलने की संभावना है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।
आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 जनवरी को सीमांचल के जिलों को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में घने कोहरे का असर रहेगा, हालांकि कोल्ड डे की स्थिति में कुछ हद तक सुधार हो सकता है। 8 जनवरी को उत्तर बिहार के जिलों जैसे भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में ठंड और कोहरे से राहत मिलने के संकेत हैं, जबकि पटना और गया समेत अन्य जिलों में कोहरा बना रह सकता है।

0 comments:
Post a Comment