खुशखबरी पर खुशखबरी, यूपी में 3 बड़ी भर्तियां शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य सरकार और भर्ती बोर्डों ने इस साल तीन बड़ी भर्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले हजारों उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती हैं।

1 . UP Police Constable Recruitment 2026: 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कुल 32,679 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में सिविल पुलिस, PAC/Armed, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, माउंटेड पुलिस, फीमेल कॉन्स्टेबल और जेल वार्डर शामिल हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है और उम्र 18 से 22/25 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार अब 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

2 .UP Anganwadi Worker Recruitment 2026

202 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन चलेगी। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in है। इस भर्ती से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के कल्याण कार्यक्रमों में और मजबूती आएगी।

3 .UPSSSC Lekhpal Recruitment 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल के 7,994 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पद विशेष रूप से उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं जो स्थिर और सुरक्षित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment