1. ईरान: दशकों पुरानी दुश्मनी
ईरान और अमेरिका के बीच टकराव सबसे गंभीर माना जाता है। मध्य पूर्व में प्रभाव, तेल राजनीति और परमाणु कार्यक्रम जैसे मुद्दों ने दोनों देशों को कट्टर विरोधी बना दिया है। जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद यह तनाव खुलकर सामने आया। ट्रंप प्रशासन ईरान को न केवल क्षेत्रीय अस्थिरता का कारण मानता है, बल्कि उसे सीधे अमेरिकी हितों के लिए खतरा भी बताता रहा है। यही वजह है कि ईरान इस सूची में सबसे ऊपर है।
2 .ग्रीनलैंड: अमेरिका का अहम मोर्चा
आर्कटिक क्षेत्र में स्थित ग्रीनलैंड भले ही आबादी के लिहाज से छोटा हो, लेकिन सामरिक दृष्टि से यह अमेरिका के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने यहां सैन्य ठिकाने बनाए थे, जो आज भी उसकी रक्षा रणनीति का हिस्सा हैं। पिटुफिक स्पेस बेस अमेरिका की मिसाइल चेतावनी प्रणाली और अंतरिक्ष निगरानी में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा, रूस और चीन की बढ़ती गतिविधियों ने आर्कटिक को वैश्विक प्रतिस्पर्धा का नया मैदान बना दिया है।
3. क्यूबा: रूस से नजदीकी बना कारण
क्यूबा और अमेरिका के रिश्ते दशकों से तनावपूर्ण रहे हैं। फिदेल कास्त्रो के सत्ता में आने के बाद क्यूबा ने अमेरिका के बजाय सोवियत संघ का साथ चुना, जिससे शीत युद्ध के दौर में यह द्वीप अमेरिका के लिए एक बड़ा सुरक्षा खतरा बन गया। आज भी क्यूबा की रूस के साथ नजदीकी और अमेरिका विरोधी रुख ट्रंप जैसे नेताओं को खटकता है। यही वजह है कि क्यूबा अक्सर अमेरिकी दबाव और चेतावनियों के दायरे में रहता है।
4. कोलंबिया: भरोसेमंद सहयोगी से मतभेद
कभी लैटिन अमेरिका में अमेरिका का सबसे करीबी सहयोगी रहा कोलंबिया अब मतभेदों के दौर से गुजर रहा है। मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई और सैन्य सहयोग में दोनों देशों ने वर्षों तक साथ काम किया। लेकिन हाल के वर्षों में नीतिगत बदलाव और नई सरकार के आने के बाद दोनों देशों की प्राथमिकताएं अलग-अलग होती गईं। इससे रिश्तों में तनाव आया और ट्रंप प्रशासन की नाराजगी भी बढ़ी।
5. मैक्सिको: आव्रजन और ड्रग्स का मुद्दा
हाल के दिनों में मेक्सिको को लेकर ट्रंप का रुख सबसे ज्यादा सख्त रहा है। अवैध आव्रजन और मादक पदार्थों की तस्करी को वे सीधे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हैं। अपने कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने सीमा सुरक्षा, व्यापार समझौतों और कानून व्यवस्था को लेकर मेक्सिको पर लगातार दबाव बनाया। यही कारण है कि मैक्सिको भी ट्रंप की चेतावनी सूची में शामिल रहा है।

0 comments:
Post a Comment