1 .हींग
हींग को पाचन के लिए सबसे प्रभावी मसालों में गिना जाता है। यह आंतों में जमी गैस को बाहर निकालने में मदद करती है और पेट फूलने की समस्या को कम करती है। दाल या सब्जी में हींग का हल्का तड़का लगाने से भोजन आसानी से पचता है और गैस की परेशानी नहीं होती।
2 .जीरा
जीरा पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यह लार ग्रंथियों को सक्रिय करता है, जिससे भोजन का पाचन आसान हो जाता है। जीरा पानी पीना या भुने हुए जीरे को दही या छाछ में मिलाकर खाना गैस की समस्या में फायदेमंद होता है।
3 .सौंफ
भोजन के बाद सौंफ चबाने की परंपरा यूं ही नहीं है। सौंफ पेट की मांसपेशियों को आराम देती है और गैस बनने से रोकती है। यह बदहजमी और पेट में जलन को भी शांत करती है।
4 .अदरक
अदरक में मौजूद सूजन-रोधी तत्व पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। यह पेट की जलन, मरोड़ और गैस को कम करने में मदद करता है। अदरक की चाय या भोजन में कद्दूकस किया हुआ अदरक डालना पाचन के लिए लाभकारी माना जाता है।
5 .अजवाइन
अजवाइन में मौजूद थायमोल तत्व पाचन रसों को सक्रिय करता है। गैस या पेट दर्द की स्थिति में आधा चम्मच अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ लेने से जल्दी आराम मिलता है। यह एसिडिटी और भारीपन को भी कम करती है।
.png)
0 comments:
Post a Comment