1. Hero HF 100
Hero HF 100 को उसकी सादगी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। 97.2cc का इंजन इसे छोटे शहरों और शहरी सफर के लिए आदर्श बनाता है। यह बाइक ज्यादा फीचर्स के बिना ही अपने काम को अच्छे से निभाती है। हालांकि इसमें इलेक्ट्रिक स्टार्ट या i3s जैसी आधुनिक सुविधाएँ नहीं हैं, लेकिन टिकाऊ और कम रखरखाव वाली होने की वजह से यह बजट में सबसे पसंदीदा विकल्प है। कीमत लगभग ₹56,250 से शुरू है।
2. TVS Sport ES
TVS Sport ES 109.7cc इंजन के साथ आती है और इलेक्ट्रिक स्टार्ट सपोर्ट देती है। 8.2 bhp की पावर और 8.7 Nm टॉर्क इसे रोजमर्रा की लंबी सवारी के लिए पर्याप्त बनाते हैं। फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के कारण यह बाइक ईंधन बचत में भी शानदार है। बजट फ्रेंडली होने के साथ ही इसकी परफॉर्मेंस इसे एक मजबूत विकल्प बनाती है। कीमत लगभग ₹55,500 से शुरू है।
3. Hero HF Deluxe
Hero HF Deluxe अपनी स्टाइल और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए लोकप्रिय है। 97.2cc का इंजन और ग्लॉसी या ऑल-ब्लैक कलर ऑप्शन इसे युवा और परिवार दोनों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। यह बाइक रोजमर्रा की सवारी और छोटे शहर के सफर में एक शानदार साथी साबित होती है। यह लगभग ₹56,000 से ₹59,000 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है है।
4. Bajaj Platina 100
Bajaj Platina 100 की खासियत है इसका दमदार 102cc इंजन और कम ईंधन खर्च। 7.8 bhp पावर और 8.3 Nm टॉर्क के साथ यह बाइक लंबे सफर और रोजमर्रा के कम्यूटर के लिए उपयुक्त है। इसकी भरोसेमंद परफॉर्मेंस और टिकाऊ निर्माण इसे भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय विकल्प बनाते हैं। बजाज प्लेटिना 100 की कीमत लगभग ₹65,407 (एक्स-शोरूम)से शुरू होती है।
5. Honda Shine 100
Honda Shine 100 में 98.98cc का इंजन है और यह लंबे सफर के लिए भी उपयुक्त है। इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और भरोसेमंद प्रदर्शन इसे कम्यूटर बाइक के तौर पर खास बनाती है। होंडा शाइन 100 की एक्स-शोरूम कीमत आमतौर पर ₹62,000 से ₹64,000 के बीच होती है।
.png)
0 comments:
Post a Comment