बेसिक सैलरी कैसे तय होती है?
कर्मचारी की नई बेसिक सैलरी निकालने का फार्मूला है:
नई बेसिक सैलरी = मौजूदा बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर
यानी फिटमेंट फैक्टर जितना अधिक होगा, बेसिक सैलरी उतनी ही ज्यादा बढ़ेगी।
ग्रेड-पे 1800 और 2400 वालों की संभावित सैलरी
आइए देखें 7वें वेतन आयोग के बेसिक पे के हिसाब से नई सैलरी का अनुमान:
Level 1 (ग्रेड पे 1800), 7वें वेतन आयोग बेसिक पे: ₹18,000, 1.92 फिटमेंट फैक्टर: ₹34,560, 2.08 फिटमेंट फैक्टर: ₹37,440, 2.86 फिटमेंट फैक्टर: ₹51,480
Level 4 (ग्रेड पे 2400), 7वें वेतन आयोग बेसिक पे: ₹25,500, 1.92 फिटमेंट फैक्टर: ₹48,960, 2.08 फिटमेंट फैक्टर: ₹53,040, 2.86 फिटमेंट फैक्टर: ₹72,930
यदि अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 अपनाया जाता है, तो ग्रेड-पे 1800 वाले कर्मचारियों की सैलरी ₹51,480 और ग्रेड-पे 2400 वाले कर्मचारियों की सैलरी ₹72,930 तक पहुंच सकती है। हालांकि ये सिर्फ अनुमान है, पूरी हक्कीकत सरकार के घोषणा के बाद ही सामने आएगी।
कर्मचारियों को क्या लाभ होगा?
नई बेसिक सैलरी से HRA और अन्य भत्ते भी बढ़ेंगे।
पेंशनर्स और DA-लिंक्ड भत्तों पर भी सकारात्मक असर होगा।
टेक-होम सैलरी में वास्तविक बढ़ोतरी का अनुभव होगा।

0 comments:
Post a Comment