7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिसके चलते न्यूनतम वेतन ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गया था। अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर तीन अनुमान चर्चा में हैं – 1.92, 2.08 और 2.86। यही फैक्टर तय करेगा कि ग्रुप 'C' कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी कितनी होगी।
कौन-कौन से पद आते हैं ग्रुप 'C' में?
ग्रुप 'C' का वेतन स्तर सामान्यतः सहायक, लिपिक और तकनीकी कर्मचारी जैसे पदों के लिए तय होता है। इसके अंतर्गत लेवल 1 से लेवल 5 तक के कर्मचारी आते हैं।
Level 1: ग्रेड पे 1800 – शुरुआती वेतन ₹18,000
Level 2: ग्रेड पे 1900 – शुरुआती वेतन ₹19,900
Level 3: ग्रेड पे 2000 – शुरुआती वेतन ₹21,700
Level 4: ग्रेड पे 2400 – शुरुआती वेतन ₹25,500
Level 5: ग्रेड पे 2800 – शुरुआती वेतन ₹29,200
ग्रुप 'C' कर्मचारियों के वेतन स्तर और अनुमानित सैलरी
Level 1: 7वें वेतन आयोग ₹18,000 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर पर ₹34,560 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर पर ₹37,440 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर ₹51,480
Level 2: 7वें वेतन आयोग ₹19,900 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर पर ₹38,208 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर पर ₹41,392 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर ₹56,914
Level 3: 7वें वेतन आयोग ₹21,700 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर पर ₹41,664 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर पर ₹45,136 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर ₹62,062
Level 4: 7वें वेतन आयोग ₹25,500 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर पर ₹48,960 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर पर ₹53,040 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर ₹72,930
Level 5: 7वें वेतन आयोग ₹29,200 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर पर ₹56,064 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर पर ₹60,736 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर पर ₹83,512

0 comments:
Post a Comment