8वें वेतन आयोग: केंद्रीय कर्मचारियों को एरियर से मिलेंगे लाखों रुपए!

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच इन दिनों आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चा तेज है। वजह साफ है की अगर वेतन आयोग समय पर लागू नहीं हुआ, तो कर्मचारियों को एरियर के रूप में लाखों रुपये मिलने की संभावना बन सकती है।

8वें वेतन आयोग पर सरकार की पहल

सरकार इस दिशा में पहला बड़ा कदम उठा चुकी है। अक्टूबर 2025 में केंद्रीय कैबिनेट ने आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को मंजूरी दे दी थी। इसका मतलब है कि आयोग अब मौजूदा वेतन ढांचे, भत्तों और महंगाई के प्रभाव का अध्ययन कर अपनी सिफारिशें तैयार करेगा। हालांकि, लागू होने की तारीख को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों की बेचैनी बनी हुई है।

कब से लागू हो आठवां वेतन आयोग?

भारत में आम तौर पर हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू किया जाता है। सातवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू था, इसी पैटर्न पर उम्मीद हैं की नया वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। हालांकि, यह फिलहाल एक संभावना है, न कि अंतिम फैसला। सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि अंतिम तारीख आयोग की रिपोर्ट और अंतरिम सिफारिशों के बाद तय की जाएगी।

एरियर क्या होता है और क्यों बनता है?

जब नई सैलरी पिछली तारीख से लागू मानी जाती है, लेकिन उसका भुगतान बाद में शुरू होता है, तो उस बीच की रकम एरियर कहलाती है। अगर वेतन आयोग लागू होने में देरी होती है, तो कर्मचारियों को उस देरी की पूरी रकम एकमुश्त मिल सकती है।

उदाहरण से समझिए एरियर की गणना

मान लीजिए की आपकी पुरानी सैलरी ₹40,000 प्रति माह हैं। यदि नई सैलरी (8वें वेतन आयोग के बाद) ₹50,000 प्रति माह हो जाती हैं तो आपकी मासिक बढ़ोतरी ₹10,000 होगी। अगर नई सैलरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाए, लेकिन भुगतान अप्रैल/मई 2027 से शुरू हो और देरी 15 महीने की हो जाए, तो: ₹10,000 × 15 महीने = ₹1,50,000, यानी एक कर्मचारी को करीब डेढ़ लाख रुपये एरियर के रूप में मिल सकते हैं। अधिक वेतन वालों के लिए यह रकम और भी ज्यादा हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment