हालांकि, बिहार सरकार सीधे तौर पर केंद्र सरकार के वेतन आयोग के नियमों से बंधी नहीं होती है, लेकिन सामान्यतः वह केंद्र के वेतन ढांचे और सिफारिशों को ही अपनाती है। ऐसे में ऐसा माना जाता जा हैं की केंद्र सरकार की घोषणा के बाद ही बिहार में भी इसे लागू किया जा सकता हैं।
कर्मचारियों को कब मिलेगा लाभ?
हालांकि कई रिपोर्टों में यह अनुमान लगाया गया है कि 01 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग लागू हो सकता है, लेकिन सरकारी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि संभावित तौर पर 2026‑2028 के बीच ही आयोग की सिफारिशें लागू होंगी। इसके बाद कर्मचारियों को वेतन और भत्तों का लाभ मिलेगा।
क्यों हो रही देरी?
वेतन आयोग की सिफारिशें तैयार करने में समय लगता है। इसमें कर्मचारियों की वर्तमान सैलरी, भत्ते, फाइनेंशियल फिटमेंट और राज्यों की वित्तीय स्थिति का गहन अध्ययन किया जाता है। हर आयोग के साथ सरकार को वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित करना पड़ता है ताकि राज्य और केंद्र के बजट पर असर न्यूनतम हो।
कर्मचारियों के लिए संदेश
बिहार के कर्मचारियों को धैर्य रखने की सलाह दी जा रही है। केंद्र सरकार के द्वारा आयोग का गठन हो चुका है और सिफारिशें आने वाली हैं। इससे न केवल वेतन में बढ़ोतरी होगी, बल्कि पुराने लंबित भत्तों और अन्य लाभों का भी लाभ मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment