असम ने क्यों बाजी मारी?
जहां पूरे देश में केंद्रीय 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं चल रही हैं, वहीं असम सरकार ने अपने राज्य स्तर पर आयोग बनाने का निर्णय लेकर अग्रणी भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि इस आयोग के गठन से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को भविष्य में सैलरी और पेंशन में सुधार मिलने की उम्मीद है।
केंद्र की तैयारी और यूपी का रास्ता
आपको बता दें की केंद्र सरकार ने 3 नवंबर, 2025 को जस्टिस (रिटायर्ड) रंजना देसाई की अध्यक्षता में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन कर दिया है। इस आयोग को रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी हैं।
वहीं, उत्तर प्रदेश में आम तौर पर केंद्र सरकार की सिफारिशों और वेतन वृद्धि पैटर्न का पालन किया जाता है। इसलिए यूपी में 8वें वेतन आयोग का लागू होना केंद्र सरकार की आधिकारिक रिपोर्ट और नोटिफिकेशन के बाद तय होगा। फिलहाल, यूपी के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इसके लिए थोड़ी और प्रतीक्षा करनी होगी।
कर्मचारियों के लिए क्या है संदेश?
विशेषज्ञों का कहना है कि असम का कदम अन्य राज्यों के लिए मार्गदर्शक साबित हो सकता है। कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे वेतन आयोग से जुड़ी सरकारी घोषणाओं पर नजर बनाए रखें और अपनी अपेक्षाओं को यथार्थ के अनुसार रखें।

0 comments:
Post a Comment