किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत आयकर विभाग में निम्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी: स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, टैक्स असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), कुल पदों की संख्या 97 निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। स्टेनोग्राफर ग्रेड-II / टैक्स असिस्टेंट के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) या समकक्ष, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए 10वीं पास, कुछ पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी पात्र हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त खिलाड़ी (Sportsperson) होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु: न्यूनतम: 18 वर्ष, अधिकतम: 27 वर्ष, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के वेतनमान के अनुसार वेतन दिया जाएगा: स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और टैक्स असिस्टेंट: लेवल-4 (₹25,500 से ₹81,100), मल्टी टास्किंग स्टाफ: लेवल-1 (₹18,000 से ₹56,900)
आवेदन की तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 7 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026
कहां करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी आयकर विभाग मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxmumbai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment