मौसम का हाल
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के बुलेटिन के मुताबिक, अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। दिन के समय धूप खिलने के बावजूद शाम होते ही गलन का एहसास होगा।
मौसम विभाग ने कोहरे और ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह-सुबह घना कोहरा रहेगा, जिससे विज़िबिलिटी कम होगी और सड़क मार्ग पर सावधानी बरतनी होगी।
प्रभावित जिलों की सूची
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले कोहरे और कोल्ड-डे से प्रभावित रहेंगे। इनमें प्रमुख हैं:प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, झांसी, ललितपुर, महोबा, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोरखपुर, चंदौली, आजमगढ़, गाजीपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, अंबेडकर नगर, कुशीनगर, बांदा, कानपुर, रायबरेली, उन्नाव, अमेठी, अयोध्या, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, बिजनौर बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ और सहारनपुर।
सावधानियों की जरूरत
मौसम विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि सुबह-शाम घर से निकलते समय गर्म कपड़े पहनें और कोहरे के समय सड़क मार्ग पर विशेष सावधानी बरतें। वाहन चालक धीमी गति से चलाएं और हेडलाइट्स का इस्तेमाल जरूर करें।

0 comments:
Post a Comment