सबका सम्मान, जीवन आसान
बता दें की यह कदम सात निश्चय पार्ट-3 के तहत "सबका सम्मान – जीवन आसान" उद्देश्य के हिस्से के रूप में उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से इसे जनता के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि यह योजना जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को उनके घर पर ही जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लागू की जा रही है।
घर पर मिलने वाली सुविधाएं
बुजुर्गों को घर पर कई प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं: नर्सिंग सहायता की सुविधा, ब्लड प्रेशर और ईसीजी जांच, पैथोलॉजी जांच, फिजियोथेरेपी की सुविधा। इसके अलावे आपातकालीन स्थिति में घर पर चिकित्सकीय सहायता दी जाएगी।
लोगों की राय भी होगी शामिल
सरकार ने इस योजना को और बेहतर बनाने के लिए लोगों से सुझाव भी मांगे हैं। इसके लिए एक QR कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन करके नागरिक अपनी राय और सुझाव सरकार तक पहुंचा सकते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार राज्य के सभी वर्गों के लोगों के उत्थान और सम्मान के लिए काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक नागरिक को सम्मान के साथ जीवन यापन करने का अधिकार है, और इस पहल के माध्यम से बुजुर्गों का जीवन आसान बनाने में मदद मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment