लखनऊ में रही सीजन की सबसे ठंडी रात
गुरुवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन में हल्की राहत मिली। लेकिन रात का तापमान गिरकर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सर्दी के मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। ठंडी हवाओं के चलते गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
हरदोई में पारा तीन डिग्री तक गिरा
प्रदेश में सबसे कम तापमान हरदोई में रिकॉर्ड किया गया, जहां इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके चलते सुबह और रात के समय जनजीवन खासा प्रभावित रहा।
अब बढ़ेगा तापमान, कम होगी शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में शीतलहर का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा। दिन और रात दोनों के तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है।
इन जिलों मर कोहरा और बारिश का अलर्ट
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में शनिवार से सोमवार के बीच सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। कई इलाकों में दृश्यता घटकर शून्य से 50 मीटर तक रह सकती है, जिससे वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। हालांकि सुबह करीब 11 बजे के बाद धूप निकलने की संभावना है।
इसके अलावे पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी और छिटपुट बारिश भी हो सकती है। इससे ठंड में नमी बढ़ेगी और गलन का असर महसूस किया जा सकता है। तापमान में कमी आ सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment