यूपी में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में बारिश के आसार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड से राहत मिली है, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 22 जनवरी से प्रदेश में दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों (Western Disturbances) के प्रभाव से बारिश की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों से वर्षा का दौर शुरू होगा और धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक फैल सकता है।

कोहरे में कमी, ठंड में राहत

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों हवा की दिशा बदलने और आकाश साफ रहने के कारण पश्चिमी व मध्यवर्ती भाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई थी। हालांकि, कोहरे में कमी के कारण आम लोगों को ठंड से राहत मिली है। आगामी 24 घंटों में तापमान में यह गिरावट थोड़ी और रहने की संभावना है, जबकि पूर्वांचल में तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक स्तर पर रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ से बारिश

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 22 जनवरी की देर रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वर्षा शुरू होगी और 23 जनवरी को यह पूर्वी उत्तर प्रदेश तक विस्तारित होगी। इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है।

किस जिलों में बारिश के आसार

विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में पहले हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों तक वर्षा का दौर बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेशवासियों को अगले दो-तीन दिनों में हल्की वर्षा और बढ़ते तापमान के साथ मौसम का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment