यूपी में ग्रामीण युवाओं को खुशखबरी: अब गांव में ही ये सुविधाएं!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण युवाओं के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब गांवों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उनके पंचायत में ही सुविधाएं मिलेगी।

ग्राम पंचायत सचिवालय बनेंगे डिजिटल शिक्षा केंद्र

योगी सरकार सभी जिलों की ग्राम पंचायतों में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की तैयारी में जुटी है। इन लाइब्रेरी को ग्राम पंचायत सचिवालयों में विकसित किया जाएगा, जहां युवाओं को सिविल सर्विसेज, बैंकिंग, पुलिस, शिक्षक भर्ती और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध होंगे। सरकार की योजना के अनुसार, आईटी उपकरणों की खरीद प्रक्रिया तय समय सीमा के भीतर पूरी की जा रही है, ताकि लाइब्रेरी जल्द से जल्द संचालन में आ सकें।

आधुनिक तकनीक से लैस होंगी डिजिटल लाइब्रेरी

डिजिटल लाइब्रेरी में वाई-फाई सुविधा, कंप्यूटर सिस्टम, एलईडी स्क्रीन और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पुस्तकों का अच्छा संग्रह और विशाल डिजिटल कंटेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर, ऑडियो सामग्री, ऑनलाइन क्विज और अभ्यास प्रश्नों के जरिए युवा अपने गांव में रहते हुए ही उच्च स्तरीय तैयारी कर सकेंगे।

लाखों छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ

इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को वही सुविधाएं देना है, जो अब तक केवल बड़े शहरों के कोचिंग हब में मिलती थीं। डिजिटल संसाधनों की मदद से छात्र अपनी तैयारी को बेहतर बना सकेंगे और समय व धन दोनों की बचत होगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा।

ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

यह पहल ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं को आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेगी। बेहतर शिक्षा संसाधनों के जरिए ग्रामीण युवा अब अपने सपनों को साकार करने के लिए शहरों पर निर्भर नहीं रहेंगे। यह योजना विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

0 comments:

Post a Comment