Product 177 की खासियत
Product 177 इंजन को Rostec और United Engine Corporation (UEC) ने खास तौर पर Su-57 के लिए तैयार किया है। यह इंजन 16,000 किलोग्राम-फोर्स (kgf) का आफ्टरबर्निंग थ्रस्ट देता है, जिससे ऑपरेशन के दौरान ईंधन की खपत कम होती है और विमान की सर्विस लाइफ बढ़ती है।
गति और थ्रस्ट में सुधार होता है।
इस इंजन में एडवांस मैटेरियल, थर्मल कोटिंग और आधुनिक निर्माण तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इससे टर्बाइन इनलेट टेम्परेचर (TET) सुरक्षित रूप से बढ़ाया जा सका है, जिससे उड़ान की एफिशिएंसी और फ्यूल इकोनॉमी में सुधार होता है।
भारत के लिए क्या है खुशखबरी?
भारत भी Su-30MKI का इस्तेमाल करता है, और Su-30MKI के इंजन को अपग्रेड करने की योजना पहले से चल रही है। Product 177 की तकनीक को लागू करने से भारतीय Su-30MKI विमानों की मारक क्षमता और प्रदर्शन बढ़ सकता है। विमान की गति और ऑपरेशन रेंज में सुधार होगा और थर्मल सिग्नेचर कम होने से विमान अधिक स्टील्थ बनेगा।
रूस के इस खास इंजन का रणनीतिक महत्व
Product 177 और इसके अपग्रेडेड वर्ज़न 177S के साथ Su-57 की मारक क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। इसका सीधा असर ये होगा कि रूस अब Su-57 के एक्सपोर्ट वेरिएंट को अधिक भरोसेमंद और आकर्षक बना सकेगा। Su-57M वेरिएंट अब बिना आफ्टरबर्नर के Mach 1.8–2.0 की सुपरसोनिक उड़ान भरने में सक्षम है, जिससे मिशन की सीमा और सुरक्षा बढ़ती है।

0 comments:
Post a Comment